The Lallantop

लग रहा है दिल्ली BJP के प्रवक्ता आजकल पटाखे बना रहे हैं!

सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर भी गजब तर्क दिया है.

Advertisement
post-main-image
दिल्ली बीजेपी प्रवक्ता सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद बांट रहे पटाखे.

बीजेपी दिल्ली के एक प्रवक्ता हैं. वैसे तो ये सीधा मारपीट करने और बवाल करने के लिए जाने जाते हैं. मगर अब लगता है कि ये पटाखे बनाने लगे हैं. नहीं, नहीं... हमने इन्हें पटाखे बनाते नहीं देखा है और न इनसे पटाखे खरीदे हैं. मगर इनकी बातों से ऐसा ही लग रहा है. बात तेजिंदर बग्गा की हो रही है. इन्होंने एक ट्वीट किया है, जिसमें लिखा है- कुछ मीडिया वाले कह रहे हैं, ये कंटेम्प्ट ऑफ कोर्ट है. अब आप सोच रहे होंगे, कंटेम्प्ट किस बात का. दरअसल तेजिंदर ने दिल्ली में पटाखे बांटे हैं. जबकि सुप्रीम कोर्ट ने इस पर रोक लगा रखी है. इसी पर उनके दो तर्क आए हैं. महान तर्क. देखिए-

Advertisement

1. पहला तर्क है कि सुप्रीम कोर्ट ने पटाखे बेचने पर रोक लगाई है. बांटने पर नहीं. सही पकड़े हैं बग्गा साहब. मगर बांटने के लिए आपने भी तो कहीं से खरीदे ही होंगे न. खरीदे हैं तो वो कंटेम्प्ट ही हुआ. नहीं खरीदे तो फिर ज़रूर ये पटाखे आपने खुद अपने हाथों से बनाए होंगे. वैसे भी धमाकों की तो आपको आदत ही है. 2. दूसरा तर्क है कि पटाखे फोड़ना अलाउड है. अमां गुरु अलाउड तो तब होगा न, जब पटाखे बिकेंगे. या फिर आजकल आसमान से गिर रहे हैं पटाखे. यही बता दीजिए. या फिर किसी और जगह से खरीदे होंगे. क्यों? बता भी दीजिए.

बग्गा ने पटाखे बांट भी दिए, देखिए-

ये तो हद ही करने पर उतारू हैं

तेजिंदर बग्गा ने जो किया सो किया. हिन्दू हेल्पलाइन नाम के एक संगठन ने तो सुप्रीम कोर्ट के पास इंटरनेशनल लॉ इंस्टीट्यूट के बाहर ही पटाखे बांटे. इसके सदस्यों का कहना था कि पटाखे बेचने पर पाबंदी लगानी ही थी तो दशहरे से पहले लगानी थी. तमाम पटाखा व्यापारियों ने दिवाली पर बिक्री के लिए करोड़ों रुपए के सामान का ऑर्डर दिया और कारखाने वालों ने भी इसे भेज दिया. इससे हजारों पटाखा व्यवसायियों के करोड़ों रुपए बर्बाद हो गए हैं. इसीलिए संगठन सुप्रीम कोर्ट के आदेश के खिलाफ अभियान चला रहा है.
लल्लनटॉप बुलेटिन देखिए- 
ये भी पढ़ें:

आप 15 लाख के चक्कर में पड़े हैं, यहां मोदीजी ने 50 लाख का इंतजाम कर दिया

Advertisement
Advertisement