The Lallantop

वसुंधरा राजे कहां से लड़ेंगी चुनाव? बीजेपी की दूसरी लिस्ट में ये चौंकाने वाले नाम

राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए BJP ने 83 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है. वसुंधरा राजे झालरापाटन सीट से ही चुनाव लड़ेंगी. वहीं राजेंद्र राठौड़ की सीट बदल दी गई है. उन्हें चूरू की बजाय तारानगर से टिकट दिया गया है. कांग्रेस ने भी अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की है.

Advertisement
post-main-image
वसुंधरा राजे झालरापाटन सीट से चुनाव लड़ेंगी (फोटो- आजतक)

राजस्थान विधानसभा चुनाव (Rajasthan Assembly Elections) के लिए BJP ने 83 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है. बड़े नामों की बात करें तो वसुंधरा राजे झालरापाटन सीट से ही चुनाव लड़ रही हैं. राजेंद्र राठौड़ की सीट बदल दी गई है. उन्हें चूरू की बजाय तारानगर से टिकट दिया गया है. विश्वराज सिंह मेवाड़ को नाथद्वारा से टिकट दिया गया है. वो कुछ दिन पहले ही BJP में शामिल हुए थे. कांग्रेस से BJP में शामिल हुई ज्योति मिर्धा को नागौर से उम्मीदवार बनाया गया है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

जयपुर की विद्याधर नगर सीट से विधायक नरपत सिंह राजवी को इस बार BJP ने चित्तौड़गढ़ से टिकट दिया गया है. विद्याधर नगर से राजसमंद सांसद दीया कुमारी को टिकट दिया है. वहीं, राजसमंद से दीप्ती माहेश्वरी को टिकट दिया गया है.

इनके अलावा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया अंबेर सीट से लड़ेंगे. पुष्कर से सुरेश सिंह रावत, अजमेर उत्तर से वासुदेव तेवनानी, अजमेर दक्षिण से अनित भदेल, जालौर से जोगेश्वर गर्ग, सिरोही से ओटाराम देवासी को BJP ने अपना उम्मीदवार बनाया है. भीलवाड़ा से विट्ठशंकर अवस्थी, बूंदी से अशोक डोगरा और कोटा दक्षिण से संदीप शर्मा लड़ेंगीं.

Advertisement

BJP ने कई पूर्व मंत्रियों को भी टिकट दिया है. इनमें प्रताप सिंह सिंघवी, श्रीचंद कृपलानी, नरपत सिंह राजवी, ओटाराम देवासी, पुष्पेंद्र सिंह राणावत, अनिता भदेल, वासुदेव देवनानी, कैचरण सराफ, राजेंद्र राठौड़ समेत कई नाम शामिल हैं.

किन विधायकों के टिकट काटे गए?

बीजेपी ने दूसरी लिस्ट में सात विधायकों के टिकट काटे हैं. इनमें सूरसागर से सूर्यकांता व्यास, सांगानेर से अशोक लाहोटी, चित्तौड़गढ़ से चंद्रभान सिंह आक्या, सूरजगढ़ से सुभाष पूनिया, नागौर से मोहन राम चौधरी, मकराना से रूपाराम और बड़ी सादड़ी से ललित कुमार ओस्तवाल शामिल हैं.

Advertisement
कांग्रेस की पहली लिस्ट भी आ गई

इधर, कांग्रेस की पहली लिस्ट में 33 उम्मीदवारों के नाम हैं. अशोक गहलोत सरदारपुरा सीट से उतरेंगे. सचिन पायलट टोंक सीट से लड़ने वाले हैं. वहीं, CP जोशी को नाथवाड़ा से टिकट दिया गया है.

फाइल फोटो

कांग्रेस की पहली लिस्ट में प्रत्याशियों के चयन में कोई खास बदलाव नहीं किया गया है. राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा अपनी सीट लक्ष्मणगढ़ से ही चुनाव लड़ेंगे. इसके अलावा ओसियां से दिव्या मदेरणा, हिंडोली से अशोक चांदना, सवाई माधोपुर से दानिश अबरार, जोधपुर से मनीषा पंवार और सादुलपुर से कृष्णा पूनिया को टिकट मिला है.

33 में से 32 नाम पुराने ही हैं. मुंडावर से ललित यादव का नाम जोड़ा गया है जो पिछली बार BSP से चुनाव लड़े थे. इस पहली लिस्ट में सचिन पायलट गुट के चार नेता शामिल हैं. विराटनगर से इंद्राज सिंह गुर्जर, लाडनूं सीट से मुकेश भाकर, परबतसर सीट से रामनिवास गावड़िया और नोहर सीट से अमित चाचन को टिकट दिया गया है.

वीडियो: नेतानगरी: MP, राजस्थान चुनाव से पहले गहलोत, वसुंधरा, कमलनाथ, शिवराज की चुनावी चालें

Advertisement