The Lallantop

लेफ्ट वालों ने 21 साल पहले काटे थे दोनों पैर, BJP ने दी टिकट

तिरुअंतपुरम: 30 सालों में राइट-लेफ्ट भिड़ंत में गई 300 की जान.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
साउथ में लेफ्ट-संघ वाले मारकाट मचाए रहते हैं. अभी कुछ दिन पहले संघ कार्यकर्ता को फैमिली वालों के सामने चाकुओं से घोप दिया. एक ऑटो रिक्शा वाले को भी छोटे बच्चों के सामने तलवारों से हमला कर घायल कर दिया. अब अगर कोई सोच रहा है कि ये सब अभी जल्दी शुरू हुआ है तो रुकिए. अतीत इंतजार कर रहा है. बहुत ज्यादा समय पहले की बात नहीं है. पर फिर भी 21 साल पुरानी बात तो है ही. 1994 चल रहा था. सीपीआई(M)के कार्यकर्ताओं ने सी सदानंदन के दोनों पैर काट दिए थे. 21 साल से सदानंदन बिना पैरों के अपनी जिंदगी गुजार रहे थे. लेकिन अब जबकि विधानसभा चुनावों का ऐलान हो चुका है, तब बीजेपी ने केरल के कूठूपारंभा विधानसभा सीट से सी सदानंदन को मैदान में उतारा है. ये ऐसी सीट है, जहां संघ-लेफ्ट वालों दोनों की तरसी आंख लगी रहती है. बताते हैं कि कूठूपारंभा विधानसभा क्षेत्र में संघ और लेफ्ट वाले लोग भिड़े रहते हैं. इन आपसी भिड़ंतों में बीते 30 सालों में अब तक करीब 300 लोगों की जान जा चुकी है. सदानंदन ने एक वीडियो में बताया,  'पहले मैं CPI(M) का कार्यकर्ता था, फिर मुझे RSS की आइडियोलॉजी सही लगने लगी. मैं RSS की तरफ झुक गया. ये बात CPI(M) वालों को बर्दाश्त नहीं हुई, और CPI (M) वर्कर्स ने मुझ पर हमला कर दिया.' सदानंदन से सुनिए उनकी पूरी कहानी https://www.youtube.com/watch?v=aLZ8SGfn0zM

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement