बिहार (Bihar) के पटना लॉ कॉलेज में एग्जाम देने आए एक छात्र के साथ मारपीट का मामला सामने आया है. एग्जाम सेंटर पर उसकी इतनी पिटाई हुई कि मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक छात्र जब एग्जाम देकर लौट रहा था, तब गेट के बाहर कुछ लोगों ने अचानक उसके साथ मारपीट शुरू कर दी. घायल छात्र को हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. पुलिस ने इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
बिहार के पटना में एग्जाम देने आए छात्र को सेंटर के आगे ही इतना मारा कि जान चली गई
पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है. CCTV और अन्य सबूत जुटाकर आरोपियों की पहचान की जा रही है.

आजतक के रोहित कुमार की रिपोर्ट के मुताबिक मामला पटना के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र का है. पटना पुलिस की ओर से इस मामले पर बयान दिया गया,
"आज तारीख 27 मई को सुल्तानगंज थाना अंतर्गत पटना लॉ कॉलेज में हर्षराज नामक स्टूडेंट एग्जाम देने आया था. उसके साथ कुछ लोगों ने मारपीट की थी. घायल अवस्था में स्टूडेंट को PMCH में एडमिट किया गया था. इलाज के बाद स्टूडेंट की मृत्यु हो गई. पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है. CCTV और दूसरे सबूतों को जुटाकर आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी की कोशिश की जा रही है."
ये भी पढ़ें- बिहार: सारण में चुनाव के बाद भड़की हिंसा, गोलीबारी में एक की मौत
मृतक हर्षराज के चाचा ने बताया कि बीएन कॉलेज में पढ़ने वाला हर्षराज इंग्लिश का एग्जाम देने पटना लॉ कॉलेज गया था. वो एग्जाम देकर बाहर निकला, तो कुछ लड़कों ने ग्रुप बनाकर उसे अचानक मारना शुरू कर दिया.
छात्रसंघ का चुनाव लड़ने की तैयारी थीहर्षराज के साथ एग्जाम देने वाले अन्य छात्रों ने बताया कि हर्षराज समय से पहले एग्जाम हॉल से बाहर निकल आया था. जब वो लोग बाहर आए, तो उन्हें बताया गया कि हर्षराज के साथ मारपीट हुई है और उसे हॉस्पिटल ले जाया गया है. हॉस्पिटल पहुंचने पर उन्हें पता चला कि उसकी मौत हो गई है.
मृतक के चाचा ने बताया कि अब तक हर्षराज के साथ मारपीट किए जाने की वजह पता नहीं चली है. उनके मुताबिक हर्षराज पॉलिटिक्स में एक्टिव था और छात्रसंघ का चुनाव लड़ने वाला था. उन्होंने बताया कि पुलिस के पास मारपीट का CCTV फुटेज है, जिसके आधार पर जांच की जा रही है.
वीडियो: गुजरात: मोदी सरकार के काम पर क्या बोले वडोदरा के छात्र?












