The Lallantop

चलते ऑटो में विधायक की बहन को रॉड से पीट-पीटकर मार डाला

बिहार के बड़हरा से आरजेडी विधायक हैं, सरोज यादव, सोमवार को हुआ था उनकी बहन पर हमला.

Advertisement
post-main-image
विधायन सरोज यादव (Source- ANI)
बिहार में बड़हरा के विधायक हैं. नाम है सरोज यादव. उसी पार्टी के विधायक हैं जिसकी सरकार है बिहार में, आरजेडी के. सोमवार को उनकी बहन शैला देवी ऑटो से आरा के चांदी बाजार जा रही थीं. हाथीपांव की दवाई लेने. रास्ते में जिस ऑटो से जा रही थीं, अचानक ऑटो के ड्राइवर संतोष सिंह ने रास्ता बदल लिया. उनसे छेड़खानी शुरू कर दी. कुछ और लोग थे साथ में, उन्होंने भी उनको मारा पीटा. https://twitter.com/ANI_news/status/720109597659410436 उन्होंने जब इस सबका विरोध किया गया तो उनके सिर में रॉड मार दी गई और ऑटो से बाहर फेंक दिया गया. मारपीट और चोटों के चलते अस्पताल में मंगलवार को उनकी मौत हो गई. मौत के बाद विधायक के समर्थक रोड पर आ गए. छह घंटे तक आरा-पटना रोड में जाम लगा रहा. पुलिस ने इसके बाद छापेमारी की. दो ने सरेंडर कर दिया, सरेंडर करने वालों में तीन को अभी भी तलाशा जा रहा है. https://twitter.com/ANI_news/status/720149807000592384 राबड़ी देवी ने इस बात की निंदा की है. उनने कहा जो हुआ गलत हुआ और दोषियों को सजा मिलनी चाहिए. एक ही सवाल आता है ये सब देख-पढ़कर. बिहार में जंगलराज की बातें नकारी जाती है. हम ये तय करने नहीं बैठे हैं कि बिहार में क्या चल रहा है. पर विधायक के परिवार वाले खुद सुरक्षित नहीं हैं तो आम आदमी अपनी सुरक्षा के बारे में क्या सोचे?

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement