34 साल के सिद्धार्थ पहली बार विधायक बने हैं. उनके पिता पटना के नामी डॉक्टर थे. लोग बोल रहे हैं कि चुनाव के समय नौबतपुर में इस लड़की की विधायक से मुलाकात हुई थी. सिद्धार्थ पहले से बदनाम हैं. 1998 में जब वह नौवीं क्लास में पढ़ते थे, उन्होंने एक लड़के का मर्डर कर दिया था. कोर्ट में वो दोषी पाए गए थे और जेल में सजा भी काटी है. उन पर तीन और केस पहले से दर्ज हैं.नाबालिग लड़की को लेकर विधायक जी फरार
मर्डर के मामले में सजा काट चुके हैं कांग्रेसी विधायक. डेढ़ महीने पहले भी एक लड़की को हॉस्टल से लेकर फरार हो गए थे.
Advertisement

फोटो - thelallantop
बिहार में कांग्रेस के एक विधायक लड़की को अगवा करके फरार हो गए हैं. विधायक जी का नाम सिद्धार्थ है और उनके क्षेत्र का नाम बिक्रम है. उनके खिलाफ पटना जिले के मसौढ़ी थाना में मामला दर्ज कराया गया है. लड़की की उम्र 17 साल बताई जा रही है. इनकी हिमाकत देखिए, डेढ़ महीने पहले भी ये एक लड़की को पटना के एक हॉस्टल से लेकर फरार हो गए थे. तब सिटी एसपी की पहल पर लड़की को रिहा कराया गया था. परिजनों के मुताबिक गुरुवार सुबह विधायक दो स्कॉर्पियो से मसौढ़ी के सोनकुकरा मुहल्ला स्थित उनके घर पहुंचे और लड़की को स्कॉर्पियो में बिठाकर निकल लिए. परिजनों ने विरोध किया तो जान से मारने की धमकी दी.
34 साल के सिद्धार्थ पहली बार विधायक बने हैं. उनके पिता पटना के नामी डॉक्टर थे. लोग बोल रहे हैं कि चुनाव के समय नौबतपुर में इस लड़की की विधायक से मुलाकात हुई थी. सिद्धार्थ पहले से बदनाम हैं. 1998 में जब वह नौवीं क्लास में पढ़ते थे, उन्होंने एक लड़के का मर्डर कर दिया था. कोर्ट में वो दोषी पाए गए थे और जेल में सजा भी काटी है. उन पर तीन और केस पहले से दर्ज हैं.
34 साल के सिद्धार्थ पहली बार विधायक बने हैं. उनके पिता पटना के नामी डॉक्टर थे. लोग बोल रहे हैं कि चुनाव के समय नौबतपुर में इस लड़की की विधायक से मुलाकात हुई थी. सिद्धार्थ पहले से बदनाम हैं. 1998 में जब वह नौवीं क्लास में पढ़ते थे, उन्होंने एक लड़के का मर्डर कर दिया था. कोर्ट में वो दोषी पाए गए थे और जेल में सजा भी काटी है. उन पर तीन और केस पहले से दर्ज हैं.Advertisement











