The Lallantop

'PM बनने की कोई इच्छा नहीं', दिल्ली में राहुल गांधी से मुलाकात से पहले बोले नीतीश कुमार

नीतीश कुमार ने कहा कि बीजेपी क्षेत्रीय दलों को खत्म करने की कोशिश कर रही है.

Advertisement
post-main-image
राहुल गांधी से मुलाकात के दौरान नीतीश कुमार (फोटो- कांग्रेस/ट्विटर)

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) तीन दिन के दौरे पर दिल्ली पहुंचे हैं. दिल्ली पहुंचते ही मीडिया वालों ने नीतीश से एक बार फिर वही सवाल पूछ लिया, जो पिछले कई दिनों से पूछा जा रहा है. यही कि क्या वो 2024 लोकसभा चुनाव में विपक्ष के पीएम उम्मीदवार बनेंगे. नीतीश ने जवाब भी वैसा ही दोहराया कि उनकी ऐसी (प्रधानमंत्री बनने की) कोई इच्छा नहीं है. हालांकि उनके दिल्ली दौरे को 'विपक्षी एकजुटता के अभियान' के तौर पर देखा जा रहा है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

दिल्ली पहुंचने के बाद विपक्षी एकजुटता पर नीतीश कुमार ने मीडिया से कहा, 

"मैंने शुरू से कहा कि अधिक से अधिक विपक्षी दल अगर एकजुट हो जाएंगे, तो यह एक बहुत अच्छा माहौल होगा. यह सबलोगों की इच्छा पर है. अन्य पार्टियों से बातचीत होगी तो सबकुछ सामने आएगा. मेरी कोई इच्छा (पीएम बनने की) नहीं है. मेरी सिर्फ एक ही इच्छा है कि अधिक से अधिक विपक्षी पार्टियां साथ आ जाए."

Advertisement
राहुल गांधी से मिले नीतीश

नीतीश ने बीजेपी पर निशाना भी साधा. उन्होंने कहा कि जिस तरीके से आजकल सरकार चलाने की कोशिश हो रही है, बताइए कौन सा काम हो रहा है. कोई विकास का काम हो रहा है? क्षेत्रीय दलों को खत्म करने की कोशिश की जा रही है. इससे पहले नीतीश ने 4 सितंबर को भी विपक्षी एकजुटता की बात दोहराई थी.

नीतीश कुमार ने 5 सितंबर की शाम राहुल गांधी से भी मुलाकात की. अगले दिन यानी 6 सितंबर को वे लेफ्ट पार्टियों के नेताओं से भी मुलाकात करेंगे. बिहार में एनडीए छोड़ महागठबंधन की सरकार बनाने के बाद नीतीश कुमार का यह पहला दिल्ली दौरा है. दिल्ली निकलने से पहले उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव से भी पटना में मुलाकात की.

हाल में तेलंगाना के सीएम केसीआर ने भी पटना में उनसे मुलाकात की थी. केसीआर पिछले कुछ सालों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुखर आलोचक रहे हैं. वो खुद विपक्षी दलों को एकजुट करने की कोशिश में हैं, हालांकि कांग्रेस के साथ उनकी नहीं बन पा रही है.

Advertisement
नीतीश को पीएम उम्मीदवार बनाने की हवा!

बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद से ही विपक्ष के प्रधानमंत्री उम्मीदवार के लिए नीतीश कुमार के नाम को हवा दी जा रही है. कुछ दिन पहले बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने भी कहा था कि नीतीश कुमार 2024 चुनाव में पीएम पद के मजबूत उम्मीदवार हो सकते हैं. उन्होंने कहा था कि नीतीश कुमार के पास संसदीय कामों और राजनीति का 37 साल का लंबा अनुभव है.

वीडियो: भ्रष्टाचार पर पीएम मोदी के हमले का नीतीश कुमार ने दिया जवाब

Advertisement