The Lallantop

चपरासी परीक्षा का फॉर्म भरा था, एडमिट कार्ड डाउनलोड किया तो विदेशी नस्ल के कुत्ते का फोटो लगा था

मामला रोहतास जिले के बिक्रमगंज का है. छात्र की पहचान रितेश कुमार के तौर पर हुई है. इंडिया टुडे से जुड़े रंजन कुमार की रिपोर्ट के मुताबिक, युवक ने साल 2022 में जिला एवं सत्र न्यायालयों में चपरासी भर्ती के लिए अप्लाई किया था. लगभग 4 साल के बाद अब एग्जाम डेट आई, जो 15 मार्च को होने वाली है.

Advertisement
post-main-image
बिहार में छात्र के एडमिट कार्ड पर कुत्ते का फोटो छपा. (फोटो- इंडिया टुडे)

बिहार में एक छात्र ने जिला एवं सत्र न्यायालय में चपरासी भर्ती के लिए आवेदन किया. सालों बाद परीक्षा की तारीख आई, तो उसका एडमिट कार्ड भी आया. लेकिन अब यह तय करना मुश्किल है कि परीक्षा देने छात्र जाएगा या कुत्ता? ऐसा इसलिए क्योंकि छात्र के एडमिट कार्ड पर उसके फोटो की बजाय एक कुत्ते की फोटो लगी है. छात्र ने संबंधित बोर्ड में शिकायत भी की, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

मामला रोहतास जिले के बिक्रमगंज का है. छात्र की पहचान रितेश कुमार के तौर पर हुई है. इंडिया टुडे से जुड़े रंजन कुमार की रिपोर्ट के मुताबिक, युवक ने साल 2022 में जिला एवं सत्र न्यायालयों में चपरासी भर्ती के लिए अप्लाई किया था. लगभग 4 साल के बाद अब एग्जाम डेट आई, जो 15 मार्च को होने वाली है.

परीक्षा की तारीख करीब आने पर रितेश ने अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड किया. एडमिट कार्ड को देखते ही वो हैरान हो गए. क्योंकि एडमिट कार्ड पर उनके फोटो के बजाय एक गोल्डन रिट्रीवर नस्ल के कुत्ते का फोटो लगा हुआ है. इसे देखकर वह काफी परेशान हैं. उन्होंने संबंधित बोर्ड में इसको लेकर कई बार शिकायत भी की, लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई है. युवक ने बताया कि उसने फॉर्म भरते समय सही फोटो लगाया था, लेकिन अब उसके एडमिट कार्ड पर एक कुत्ते का फोटो दिख रह है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: लैंडिंग के वक्त एयर इंडिया एक्सप्रेस फ्लाइट का नोज लैंडिंग गियर टूट गया, लेकिन ये होता क्या है?

रितेश ने बताया कि इस एग्जाम के लिए उनका एग्जाम सेंटर सहरसा है. जैसे-जैसे एग्जाम की डेट सामने आ रही है, वैसे-वैसे रितेश की चिंता भी बढ़ रही है. उनका कहना है कि बोर्ड की लापरवाही की वजह से उन्हें एग्जाम में बैठने से कहीं रोक न दिया जाए. 

खबर लिखे जाने तक मामले में एडमिट कार्ड में हुई गलती के सुधार की कोई सूचना नहीं मिली है.

Advertisement

वीडियो: हमले के बाद अमित शाह और फारूक अब्दुल्ला के बीच क्या बात हुई?

Advertisement