The Lallantop

'धुरंधर 2' से पहले मोदी सरकार का फ़रमान, गड़बड़ की तो ख़ैर नहीं

सरकार ने 'धुरंधर 2' के आने से ऐन पहले ऐसा फैसला सुनाया जिससे इस फिल्म को बड़ा फायदा हो सकता है.

Advertisement
post-main-image
आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी 'धुरंधर 2' 3 घंटे 50 मिनट की फिल्म है.

Ranveer Singh की Dhuradhar 2 के रिलीज़ से पहले Narendra Modi Government ने कौन सा फ़रमान जारी किया है? Akshay Kumar की Bhooth Bangla का Teaser कैसा है? Shahrukh Khan की King के बारे में Saurabh Shukla ने क्या अपडेट दिया है? सिनेमा से जुड़ी ऐसी ही और ख़बरों के लिए नीचे स्कॉल करें:

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

# 'धुरंधर 2' से पहले मोदी सरकार का फ़रमान

आज आदित्य धर का जन्मदिन है. और आज के दिन उन्हें मोदी सरकार की तरफ़ से बड़ा तोहफ़ा मिला. 'धुरंधर 2' की रिलीज़ से ऐन पहले सरकार ने एक ऐसा फ़रमान जारी किया है, जो फिल्म को बड़ा फ़ायदा पहुंचाएगा. 12 मार्च को केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने एक नोटिफिकेशन जारी किया. इसमें मैसेजिंग प्लैटफॉर्म टेलीग्राम को उसके लगभग तीन हज़ार चैनल बंद करने के आदेश दिए गए हैं. और इसके लिए उन्हें तीन घंटों की मोहलत दी गई. ये इस प्लैटफॉर्म के वो चैनल हैं, जिन पर फिल्मों व सीरीज़ का पाइरेटेड वर्जन रिलीज़ के तुरंत बाद ही आ जाता है. ये कॉपीराइट एक्ट का उल्लंघन है. ANI के मुताबिक मिनिस्ट्री के एक आला अधिकारी ने इस बारे में कहा, 

Advertisement

"ये कदम हमें मिली शिकायतों के आधार पर उठाया गया है. कई प्रोड्यूसर्स और OTT प्लैटफॉर्म्स ने हमें कम्प्लेंट भेजी. हमने टेलीग्राम के तीन हज़ार 142 ऐसे चैनल आइडेंटिफाय किए जो पाइरेटेड कॉन्टेंट सर्कुलेट करते हैं. अब ये बंद करना होगा."

# रिज़ अहमद की सीरीज़ 'बेट' का ट्रेलर आया

रिज़ अहमद स्टारर कॉमिक वेब सीरीज़ 'बेट' का ट्रेलर आया है. इसमें रिज़, शाह लतीफ़ नाम के किरदार में है. शाह एक्टर के तौर पर पहचान बनाने की कोशिश कर रहा है. वो जेम्स बॉन्ड के रोले के लिए ऑडिशन देता है. और अगले दिन अख़बार में उसकी बड़ी सी तस्वीर छपती है. शीबा चड्ढा इसमें रिज़ की मां के रोल में हैं. उनके साथ ऋतु आर्या और गज़ खान भी नज़र आएंगे. छह एपिसोड की इस सीरीज़ को टॉम जॉर्ज और बसम तारिक़ ने डायरेक्ट किया है. ये 25 मार्च को एमेज़ॉन प्राइम वीडियो पर प्रीमियर होगी .

Advertisement

# 'धुरंधर 2' में हॉस्पिटल सीक्वेंस में दिखेंगी यामी गौतम!

'धुरंधर 2' में यामी गौतम ने भी कैमियो किया है. बॉक्स ऑफिस वर्ल्डवाइड के मुताबिक फिल्म में हॉस्पिटल का एक सीक्वेंस होगा. यामी इसी सीक्वेंस में नज़र आएंगी. रिपोर्ट के मुताबिक ये सीक्वेंस काफ़ी इमोशनल होने वाला है. इसकी लेंथ छोटी रखी गई है, मगर ये फिल्म को क्रिटिकल पॉइंट पर ले जाएगा. आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म 19 मार्च को रिलीज़ होगी.

# अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' का टीज़र रिलीज़

अक्षय कुमार स्टारर 'भूत बंगला' का टीज़र आया है. इसकी शुरुआत पुरानी भूतिया हवेली के दृश्य और असरानी की आवाज़ से होती है. हॉरर टोन से शुरू हुई फिल्म पल भर में ही कॉमिक टोन पकड़ लेती है. अक्षय और परेश रावल की मज़ेदार केमिस्ट्री देखने को मिलती है. टीज़र में राजपाल यादव, वामिका गब्बी और तबू की झलक भी दिखी. कुल मिलाकर टीज़र में हॉरर और कॉमेडी का गुड मिक्स मिलता है. प्रियदर्शन के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म 10 अप्रैल को रिलीज़ होगी.

# 'धुरंधर 2' लाने से पहले मेकर्स ने री-रिलीज़ की 'धुरंधर'

'धुरंधर 2' 19 मार्च को को रिलीज़ होगी. मगर सीक्वल लाने से पहले मेकर्स ने एक बार फिर 'धुरंधर' को सिनेमाघरों में रिलीज़ किया है. मिड-डे के मुताबिक मेकर्स ने इसे दुनियाभर की कुल 500 स्क्रीन्स पर री-रिलीज़ करने का प्लान बनाया था. भारत में 250 स्क्रीन्स पर ये आज यानी 12 मार्च को रिलीज़ हुई. बची हुई 250 ओवरसीज़ स्क्रीन्स पर ये कल यानी 13 मार्च को रिलीज़ की जाएगी. भारत में हमारी फिल्में री-रिलीज़ होती रही हैं, मगर ओवरसीज़ री-रिलीज़ कम ही देखते को मिलता है. चूंकि 'धुरंधर' की डिमांड विदेशों में भी काफ़ी है. इसलिए इसे वहां भी री-रिलीज़ किया गया है. अब 'धुरंधर 2' से पहले दर्शक 'धुरंधर' को एक बार फिर बड़े परदे पर देख सकेंगे.

# सौरभ शुक्ला करेंगे 'किंग' का एक और शेड्यूल शूट

शाहरुख खान स्टारर 'किंग' में सौरभ शुक्ला भी काम कर रहे हैं. उनका एक शेड्यूल शूट हो चुका है. अब जल्द ही वो दूसरे दौर की शूटिंग शुरू करेंगे. मिड-डे से चर्चा में उन्होंने बताया कि अपनी फिल्म 'जब खुली किताब' के लिए उन्होंने 'किंग' की शूटिंग से ब्रेक लिया था. अब वो दोबारा 'किंग' के सेट पर लौटेंगे. इस शेड्यूल में उनके शाहरुख और सुहाना के साथ कुछ ज़रूरी सीन्स शूट होने हैं. सिद्धार्थ आनंद के डायरेक्शन में बन रही ये फिल्म 24 दिसंबर को रिलीज़ होगी. 

वीडियो: 'धुरंधर 2' के पेड प्रिव्यू ने मचाया धमाल, रिलीज़ से पहले ही की करोड़ों की कमाई

Advertisement