The Lallantop

रणबीर कपूर की 'रामायण' पोस्टपोन! पब्लिक ने हल्ला मचा दिया

रामनवमी पर 26 मार्च को गेटवे ऑफ इंडिया पर होने वाला 'रामायण' का मेगा इवेंट भी कैंसल होने की ख़बरें हैं. अब फैन्स के सब्र का बांध टूट रहा है.

Advertisement
post-main-image
सोशल मीडिया पर पढ़ने में आ रहा है कि दिवाली पर 'रामायण' रिलीज़ नहीं होगी.

Ranbir Kapoor स्टारर Ramayana क्या पोस्टपोन हो गई है? Vicky Kaushal की Mahavatar का शूट कब शुरू होगा? क्या Prabhas Dinjith Ayyathan की Malyalam Film करने जा रहे हैं? सिनेमा से जुड़ी ऐसी ही और ख़बरों के लिए नीचे स्कॉल करें:

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

# रणबीर कपूर की 'रामायण' पोस्टपोन!

'रामायण' वो फिल्म है जिस पर सारा देश टकटकी लगाए बैठा है. इस पर दुनियाभर की नज़र है. फैन्स दिवाली के इंतज़ार में हैं. क्योंकि मेकर्स ने इसका पहला पार्ट दिवाली 2026 पर लाने की घोषणा की है. मगर सोशल मीडिया पर पढ़ने में आ रहा है कि 'रामायण' दिवाली पर रिलीज़ नहीं होगी. कारण अभी सामने नहीं आया है. और न ही मेकर्स ने इस बारे में कुछ भी कहा है. इसलिए ललल्लनटॉप इसकी पुष्टि नहीं करता है. ये महज़ सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाएं हैं. मगर जनता के लिए ये लिए बहस का विषय बन गया है. पब्लिक नाराज़ भी हो रही है और दुखी भी. ऐसी ही एक पोस्ट पर कमेंट करते हुए Our Indian Cinema नाम के हैंडल से लिखा गया,

Advertisement

"भाई मुझे लगता है ये फिल्म अगले सतयुग में आएगी."

एक यूज़र ने लिखा,

"ग़लत ख़बर है. फिल्म दिवाली पर ही आएगी. मगर 2026 की नहीं, 6030 की."

Advertisement

रेडिट पर एक यूज़र ने लिखा,

"भगवान राम की कथा सुनाने के लिए दिवाली से बेहतर दिन और कौन सा होगा? सब्र रखो भाइयों. नमित मल्होत्रा ने फिल्म बनाने में बेहिसाब पैसा लगाया है. हमसे ज्यादा उन्हें रामायण की फिक्र है. वो इसे जब भी लाएंगे, सोच-समझकर ही लाएंगे."

बीतो दिनों खबरें आई थीं कि रामनवमी के दिन गेटवे ऑफ इंडिया पर इसका ग्रैंड इवेंट होगा. इन्वाइट्स बंटने की बात भी सामने आई. मगर फिर अपडेट आया कि मिडिल ईस्ट टेंशन के चलते मेकर्स ने ये इवेंट कैंसल कर दिया. ये सारी बातें फैन्स को परेशान कर रही हैं. हालांकि रिलीज़ डेट और रामनवमी इवेंट के बारे में ये सारी बातें कही-सुनी हैं. इस बारे में मेकर्स ने फिलहाल कोई स्टेटमेंट नहीं दिया है.

# ऑस्कर 2026 के अंतिम दौर के प्रेज़ेंटर्स के नाम अनांउस

ऑस्कर 2026 के शो के अंतिम दौर के प्रेज़ेंटर्स की लिस्ट जारी हो गई है. ये हैं रोज़ बार्न, वाग्नर मोरा, निकोल किडमैन, डेलरॉय लिंडो, पेड्रो पास्कल, बिल पुलमैन, इवान मैकग्रेगर, लुइस पुलमैन, चैनिंग टेटम और सिगर्नी वीवर. इससे पहले भी प्रेज़ेंटर्स के नाम अनाउंस किए गए थे, जिनमें प्रियंका चोपड़ा भी शामिल हैं. पिछले साल की तरह इस बार भी शो को कोनन ओ ब्रायन होस्ट करेंगे. ऑस्कर अवॉर्ड सेरेमनी 15 मार्च को होगी. भारत में इसका लाइव टेलीकास्ट 16 मार्च, सुबह 4.30 बजे से होगा.  

# 'दी लॉर्ड ऑफ द रिंग्स' में केट विंसलेट फीमेल लीड

'दी लॉर्ड ऑफ द रिंग्स: हंट फॉर गोलम' की फीमेल लीड फाइनल हो गई हैं. डेडलाइन के मुताबिक ये रोल केट विंसलेट करेंगी. एलाइज़ा वुड और इयन मक्केलेन ट्रिलजी के इस पार्ट में भी नज़र आएंगे. इसे एंडी सर्किस डायरेक्ट करेंगे.  

# जुलाई में शुरू होगा विकी की 'महावतार' का शूट?

विकी कौशल की 'महावतार' की शूटिंग 'लव एंड वॉर' की वजह से टलती रही. मगर अब संजय लीला भंसाली के ख़राब स्वास्थ्य के चलते 'लव एंड वॉर' की शूटिंग स्थगित हो गई है. और अब ख़बर है कि फाइनली 'महावतार' ट्रैक पर आने वाली है. बॉली ब्लाइंड्स एंड गॉसिप नाम के एक रेडिट पेज के मुताबिक जुलाई में 'महावतार' की शूटिंग शुरू हो जाएगी. इस फिल्म में विकी भगवान परशुराम का पात्र करेंगे. फिल्म को अमर कौशिक डायरेक्ट करने वाले हैं.

# जल्द ही मलयालम फिल्म में नज़र आएंगे प्रभास?

प्रभास के जल्द ही एक मलयालम फिल्म में नज़र आने की ख़बरें हैं. ये चर्चाएं सोशल मीडिया पर एक तस्वीर डलने के बाद शुरू हुईं. दरअसल क्रिटिकली एक्लेम्ड मलयालम फिल्म 'ईको' के डायरेक्टर दिनजीत अय्यथन ने इंस्टाग्राम पर प्रभास के साथ फोटो शेयर की. दोनों की इस मीटिंग के होस्ट प्रभास ही थे. कैप्शन में दिनजीत ने ही ये बताया. होमबाले फिल्म्स के फाउंडर विजय किरगंदूर के प्रति भी आभार व्यक्त किया. बस यही बातें इन कयासों का आधार बनीं. अब सवाल ये है कि होमबाले फिल्म्स ने प्रभास की किसी फिल्म को डायरेक्ट करने के लिए दिनजीत को चुना है या दिनजीत की मलयालम फिल्म में प्रभास काम करेंगे, जिसे होमबाले फिल्म्स प्रोड्यूस करेगी.

# अहान पांडे को दो नामी डायरेक्टर्स ने दिए फिल्म ऑफर

'सैयारा' फेम एक्टर अहान पांडे आने वाले समय में YRF की एक्शन रोमैंटिक फिल्म में नज़र आएंगे. अभी इसकी शूटिंग भी ख़त्म नहीं हुई है, और उन्हें दो और बड़े डायरेक्टर्स की फिल्में ऑफ़र हो गई हैं. बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक राकेश ओम प्रकाश मेहरा और आनंद एल राय ने उन्हें अपनी-अपनी फिल्में ऑफर की हैं. बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक राकेश ओमप्रकाश मेहरा महाभारत के पात्र कर्ण पर एक फिल्म बनाने जो रहे हैं. और इसमें वो अहान को लीड लेना चाहते हैं. राकेश के विज़न से अहान प्रभावित हैं. मगर अभी उन्होंने फैसला नहीं लिया है.

वीडियो: रणबीर कपूर स्टारर 'रामायण' के मेकर्स ने क्रिस्टोफर नोलन को हायर किया?

Advertisement