The Lallantop

नीतीश कुमार गुलाब लेकर लालू से मिलने गए, लालू ने कहा - "अब इधर-उधर मत जईह"

"अब इधर उधर मत जाइए. आप सबके गार्जियन हैं. सबको साथ लेकर चलिए"

Advertisement
post-main-image
लालू यादव से मिले नीतीश कुमार (फोटो- आजतक)

लगभग डेढ़ महीने से इलाज के लिए एम्स अस्पताल (AIIMS) में भर्ती लालू यादव (Lalu Yadav) बुधवार, 17 अगस्त को पटना (Patna) पहुंचे. खबर है कि मुख्यमंत्री (Chief Minister) नीतीश कुमार (Nitish Kumar) इस बात की जानकारी मिलते ही लालू यादव से मुलाकात करने सीधे राबड़ी आवास पर चले गए. खबरों के मुताबिक, मुलाकात के दौरान दोनों ने भोजपुरी में बात की. नीतीश कुमार ने लालू यादव से उनकी तबियत के बारे में पूछा. इस पर लालू ने कहा है कि वो पहले से ठीक हैं और आगे भी सब ठीक रहेगा. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
'आप सबके गार्जियन हैं'

आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक लालू ने नीतीश कुमार को भोजपुरी में समझाया और कहा,

“अब इधर-उधर मत जईह. तुहीं सबके गार्जियन बाड़ अ. सबके साथ लेके चलीह.”

Advertisement

मतलब कि ‘अब इधर उधर मत जाइए. आप सबके गार्जियन हैं. सबको साथ लेकर चलिए.’ इस पर नीतीश कुमार हंस पड़े.

नीतीश कुमार ने लालू को गुलाब देकर पूछा हाल

खबर है कि तेजस्वी यादव ने गेट पर आकर नीतीश कुमार का स्वागत किया. तेजस्वी अपने साथ नीतीश कुमार को लेकर सीधे उस कमरे में गए जहां लालू यादव अपनी पत्नी राबड़ी देवी और सबसे बड़ी बेटी मीसा भारती और बड़े बेटे तेजप्रताप यादव के साथ मौजूद थे. नीतीश कुमार को देखते ही लालू खड़े हो गए और मुस्कुराते हुए उनका स्वागत किया. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी लालू को गुलाब देकर उनका हाल पूछा.

देर तक चली बातचीत 

नीतीश कुमार अपने सबसे भरोसेमंद करीबी विजय चौधरी के साथ लालू से मिलने पहुंचे थे. खबर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने देर तक बातचीत की. इस दौरान नीतीश कुमार ने भी बिहार में मंत्रिमंडल को लेकर अपने डेवलपमेंट की चर्चा की.

Advertisement

बता दें कि हाल ही में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने NDA से अलग होकर महागठबंधन के साथ मिलकर बिहार में सरकार बनाई है. नीतीश के मंत्रिमंडल में लालू के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव से लेकर तेजस्वी यादव के साथ कुल 17 विधायक मंत्री बनकर शामिल हो चुके हैं. जिसके बाद अब नीतीश कुमार से लेकर तेजस्वी और उनके अन्य साथी भी पूरी मजबूती के साथ सरकार चलाने का दावा कर रहे हैं.

देखें वीडियो- बिहार में सरकार गिरी तो अखिलेश ने आंदोलन का जिक्र क्यों छेड़ा?

Advertisement