The Lallantop

बिहार: मदरसे में हुए धमाके में मौलवी की मौत, BJP ने 'आतंक का अड्डा' बना दिया

Bihar के Saran जिले के मदरसा में हुए धमाके पर BJP के Giriraj Singh और AIMIM के Akhtarul Iman की प्रतिक्रिया आई है.

Advertisement
post-main-image
पुलिस मामले की जांच कर रही है. (तस्वीर साभार: इंडिया टुडे)

बिहार के छपरा के मदरसे में हुए धमाके (Bihar Madarsa Blast Update) में 1 मौलाना की मौत हो गई है और 1 अब भी घायल है. लोकसभा चुनाव के बीच हुए इस धमाके पर अब नेताओं की प्रतिक्रिया आने लगी है. भाजपा सांसद गिरिराज सिंह (Giriraj Singh) ने कहा है कि बिहार का मदरसा ‘आतंक का अड्डा’ है. वहीं, AIMIM ने कहा है कि ये धमाका चुनाव में मुसलमानों और मदरसों को बदनाम करने की साजिश है. 

Advertisement

मामला सारण जिले के मरखा थाना क्षेत्र के मोतिराजपुर गांव का है. यहां के एक मदरसा में 15 मई को धमाका हुआ था. इसमें मदरसा के 40 साल के मौलाना इमामुद्दीन और 15 साल के एक छात्र नूर आलम घायल हो गए थे. उन्हें इलाज के लिए गरखा CSC में भर्ती कराया गया था. फिर डॉक्टरों ने उन्हें छपरा के सदर अस्पताल में रेफर कर दिया. बाद में उन्हें पटना के PMCH में भर्ती कराया गया. अब मौलाना इमामुद्दीन के मौत की खबर आई है.

ये भी पढ़ें: इलाहाबाद हाई कोर्ट ने यूपी मदरसा कानून को रद्द किया था, सुप्रीम कोर्ट ने गलती बता कर रोक लगा दी

Advertisement

सारण के ASP राजकिशोर सिंह ने कहा है कि फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) टीम मामले की जांच कर रही है. उन्होंने कहा है कि धमाके के बाद उस जगह को धोकर सबूत मिटाने की कोशिश की गई. सिंह ने कहा कि पुलिस को ऐसी सूचना मिली है कि 2 लोग बम बना रहे थे तभी बम फूट गया. हालांकि, उन्होंने ये भी कहा कि अभी ये तय नहीं है कि वो बम था या पटाखा.

सारण SP गौरव मंगला ने इस मामले में कहा है कि अभी धमाके के कारण का पता नहीं चला है. उन्होंने कहा कि शायद मदरसे में पटाखे वगैरह का निर्माण किया जाता था. मंगला के अनुसार, धमाके के पहले मदरसे में 12 बच्चे थे लेकिन घटना के बाद कोई नहीं मिला है.

गिरिराज सिंह ने मदरसा को ‘आतंक का अड्डा’ कहा

BJP सांसद गिरिराज सिंह ने इस मामले पर कहा है कि वो पहले से ही कहते आए हैं कि बिहार में मदरसा ‘आतंकियों का अड्डा’ है. उन्होंने कहा कि अब छपरा की इस घटना से ये साबित हो गया है.

Advertisement

AIMIM बिहार के प्रेसीडेंट अख्तरुल ईमान ने भी इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा है कि मुमकिन है कि ये चुनाव में मदरसे को बदनाम करने की ये एक साजिश है. उन्होंने आगे कहा कि मदरसे में तो सांप को मारने के लिए एक लाठी तक नहीं होती है. मदरसे में धमका एक गहरी साजिश का हिस्सा प्रतीत हो रहा है. ईमान ने काह कि जब भी अल्पसंख्यक के साथ कोई घटना होती है तो अल्पसंख्यक बच्चों को ही मुजरिम बना दिया जाता है.

वीडियो: इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने UP के मदरसा एजुकेशन एक्ट को असंवैधानिक क्यों ठहराया?

Advertisement