The Lallantop

'न पिऊंगा, न पीने दूंगा...'

बिहार असेंबली में पास हुआ शराबबंदी बिल. शराब से दूरी बनाने की नीतीश कुमार समेत विधायकों ने खाई कस्सम.

Advertisement
post-main-image
फाइल फोटो, क्रेडिट: PTI
'न दारू पिएंगे, न पीने देंगे.' ऐसा हम नहीं, बिहार के विधायकों ने शपथ लेकर कहा है. बिहार में बुधवार को शराब बंदी के लिए एक कानून पास हो गया है. बिहार उत्पाद (संशोधन) विधेयक 2016 को पास करने के दौरान असेंबली में विधायकों ने शपथ ली कि शराब न पीने के साथ लोगों को इससे बचने के लिए कहेंगे. बिहार में दो स्टेज में शराब बंदी की जाएगी. पहले गांवों में शराब बैन की जाएगी. फिर गांवों में. बिल के मुताबिक, शराब बनाना, पीना, बेचना सब गैर कानूनी होगा. और अगर किसी ने जहरीली टाइप शराब बनाने की कोशिश की. या उसको पीने से किसी की मौत हो गई तो दोषियों के लिए मौत की सजा तक का प्रावधान रखा गया है. नीतीश कुमार ने बिल के पास होने के बाद स्पीकर विजय कुमार चौधरी से अपील कर कहा कि सदन में शपथ दिलवा दें कि कोई विधायक न शराब पिएगा और न ही किसी को पीने के लिए प्रेरित करेगा.

सबन ने ली ये शपथ.. 'पूरे सदन में ऐतिहासिक विधेयक को सर्वसम्मति से पारित किया. और सर्वसम्मति से संकल्प लिया है कि हम ना खुद शराब पिएंगे. और जो सदन के बाहर पीने वाले लोग हैं. उनको इस लत से अलग करने की हम पूरी ईमानदारी से भरपूर कोशिश करेंगे.'

Advertisement
बस फिर क्या. स्पीकर, नीतीश कुमार समेत सब खड़े हो गए. स्पीकर शपथ बोलते रहे. और बाकी सब हाथ खड़ा कर समर्थन देते रहे. हालांकि एक मइडम विधायक बैठी रहीं. LALU YADAV BIHAR मन करे तो ये गाना सुनो. मुझे पीने का शौक नहीं.. https://www.youtube.com/watch?v=fc1aDUeZwWM

Advertisement
Advertisement