भइया मार्केट में सुगबुगाहट है एक ही नाम की: शिल्पा शिंदे. और यहां मार्केट से मतलब महज फैन्स और ट्विटर से नहीं, असली मार्केट से है. यानी सट्टा मार्केट. देश भर के बुकी लोगों ने शो में भारी पैसा लगा रखा है. केवल दिल्ली-एनसीआर में लगभग में हजार करोड़ रुपये लगे हुए हैं.

रिजल्ट के एक दिन पहले, यानी 13 जनवरी को शिल्पा दुनिया भर के ट्विटर ट्रेंड में पहले नंबर पर बनी हुई थीं. शिल्पा के सपोर्ट में लाखों ट्वीट किए गए हैं.
अब बात उनकी जिनपर सबसे ज्यादा पैसा लगा हुआ है. यानी शिल्पा शिंदे की. टाइम्स ऑफ़ इंडिया के मुताबिक़ अकेले दिल्ली में शिल्पा पर लगभग 30 फ़ीसदी यानी 300 करोड़ रुपये लगे हुए हैं.
रिजल्ट के एक दिन पहले, यानी 13 जनवरी को शिल्पा दुनिया भर के ट्विटर ट्रेंड में पहले नंबर पर बनी हुई थीं. शिल्पा के सपोर्ट में लाखों ट्वीट किए गए हैं.
लेकिन इस शो की माया क्या है, इसके प्रड्यूसर ही जानते हैं. क्या शिल्पा ये शो जीतेंगी? या सटोरियों का पैसा डूब जाएगा? आपको क्या लगता है? कमेंट बॉक्स में जरूर बताइए.
ये भी पढ़ें: भाबीजी घर पर हैं टीवी पर नहीं!












