*अपुन सलमान फैन नहीं है.
सलमान की फिल्म आ रही है भारत. जब से अनाउंस हुई है, खबरों में है. कभी हीरोइन का पंगा. कभी कुछ. ताज़ा मामला है लोकेशन का. हुआ ये कि फिल्म के प्रोड्यूसर अतुल अग्निहोत्री (सलमान के जीजा) ने शूटिंग की लोकेशन वाली एक फोटो डाली. एक चीज होती है- थ्रोबैक फोटो. माने पुराना कुछ अभी याद करो और सोशल मीडिया पर शेयर कर दो. हैशटैग लगा दो थ्रोबैक फलां. तो ये फोटो है माल्टा की. वल्लाह... क्या खूबसूरत जगह है. तस्वीर में समंदर इतना साफ दिख रहा है कि अपने यहां फिल्टर से निकला ग्लास का पानी इतना साफ नहीं लगता. हमारे यहां समंदर किनारे की तस्वीर लीजिए. हज़ार से कम प्लास्टिक बोतलें मुंह चिढ़ा रही होंगी. पन्नियां इधर-उधर भिनकेंगी. बाकी का कूड़ा अलग.
हमने फोटो देखी, तो सोचा सलमान के बारे में क्या बताना, लोकेशन के बारे में बता दें. तो पढ़िए माल्टा की कुछ चुनिंदा बातें-
1. माल्टा एक पूरा देश है. एकदम छोटू सा, लेकिन खूब अमीर. दुनिया के सबसे छोटे देशों में गिना जाता है ये. माल्टा सुंदर है बड़ा. साफ़-सुथरा. ग्रीन ग्रास, ब्लू स्काई टाइप. और ब्लू ही समंदर का पानी भी.
2. माल्टा का टोटल एरिया करीब 316 किलोमीटर स्क्वैयर है. आसान भाषा में समझाएं तो ढाई गाज़ियाबाद मिलाइए और माल्टा बन जाएगा.
3. साइज़ में भले करीब ढाई गाज़ियाबाद बराबर हो माल्टा, आबादी में बहुत पीछे है. लगभग साढ़े चार लाख. सोचो, पूरे देश में इतनी आबादी. कितनी ऐल-फैल होगी न वहां. एक घर यहां है, दूसरा वहां. अपनी दिल्ली का करोल बाग है न, वहां भी माल्टा से ज्यादा लोग रहते हैं.
4. हिंदी फिल्मों में लोकेशन छूत की बीमारी जैसा साइड है. कोई एक फिल्म की शूटिंग हो जाए किसी जगह. और वो जगह कायदे की सुंदर हो. फिर और फिल्मवाले भी वहां पहुंच जाते हैं. माल्टा में 'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान' की शूटिंग हुई थी. वो जो समंदर वाले लोकेशन हैं न, जहां आज़ाद का सीक्रेट ठिकाना होता है, शायद वही है माल्टा. अब भारत की भी शूटिंग हुई है वहां.
5. ठग्स ऑफ हिंदुस्तान और 'भारत' से सालों पहले धर्मेंद्र की दो फिल्में भी शूट हुई हैं वहां. नाम- चरस और सम्राट. वैसे कई मामलों में हमारी फिल्म इंडस्ट्री नकलची है. माल्टा हमेशा से सुंदर था, मगर हाल-फिलहाल इसकी लोकेशन ट्रेंड में आई गेम्स ऑफ थ्रोन्स के बाद.
अच्छा, एक आखिरी बात माल्टा के बारे में. माल्टा खट्टा होता है. हीहीहीही...देश से पहले तो हम माल्टा नाम का फल ही जानते थे.
#Bharat
#candid
#onlocation
#memories
#Malta
@BeingSalmanKhan
@Bharat_TheFilm
pic.twitter.com/GJC1QiqIaT
खूबसूरत देश माल्टा में 'भारत' का शूटिंग शेड्यूल शुरू हुआसलमान ने माल्टा को एक्स्प्लोर करते हुए अपनी मां के साथ कई और फोटोज़ और वीडियोज़ भी पोस्ट की हैं. सैंपल्स देखिए-
Video: प्रनूतन बहल और ज़हीर इकबाल ने बताई सलमान खान के बारे में नई बातें











