The Lallantop

गोपालपुर के JDU विधायक गोपाल बोलेः फिर करूंगा मर्डर की पॉलिटिक्स

बिहार का मामला है. विधायक गोपाल मंडल ने मर्डर की राजनीति का प्लान बताने के साथ ही शराबबंदी के नुकसान भी बताए.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
बिहार के गोपालपुर से जेडीयू के विधायक के बड़े चर्चे हैं. विधायक का नाम भी गोपाल है. गोपाल मंडल. झन्नाटेदार बयान दिए हैं कि मर्डर की पॉलिटिक्स फिर से करूंगा, करवाऊंगा. रविवार को नवगछिया में वसंत फुहार कवि सम्मेलन का मंच सजा था. उसी में बोल रहे थे. कहा कि पहले मैं इस टाइप की राजनीति करता था. फिर छोड़ दी. लेकिन अब भी मुझ पर इल्जाम लगते हैं. यहां बैठे लोग मेरे वोटर नहीं हैं. फिर भी आपकी सुरक्षा मैं करूंगा. मेरे पास ताकत है, बारूद है, बंदूक है. बिहार में शराब बंद होने से भी बड़े परेशान थे. कहा कि नीतीश कुमार शराब बंद कराना चाहते हैं. ये गलत है. सुरा और सुंदरी तो स्वर्ग का आइटम है. वहां भी पसंद किया जाता है. राजा महाराजा की शोभा है इससे. भांग और शराब बंद करना नामुमकिन है. https://youtu.be/ugszfnlGP54?t=118 वीडियो साभार एबीपी न्यूज

Advertisement
Advertisement