The Lallantop

इजरायल के स्वतंत्रता दिवस की मशाल जलाएंगे कैप्टन स्मित, नेतन्याहू ने PM मोदी को भी दिया न्योता

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी को सलाम किया. उन्होंने फोन पर बातचीत में कैप्टन स्मित और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इजरायल के स्वतंत्रता दिवस में शामिल होने का न्योता दिया.

Advertisement
post-main-image
पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार (बाएं) को हीरो बताया. (Courtsey: @narendramodi @IsraeliPM/ X/ PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार को फ्लाईदुबई की प्लेन क्रैश से बचाने के लिए बहादुरी दिखाने पर सलाम किया और उन्हें अगले साल इज़रायल के स्वतंत्रता दिवस पर आमंत्रित किया।
  • 30 सितंबर को दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई फ्लाइट में ओमान के को-पायलट ने कैप्टन स्मित पर हमला किया, जिससे उन्होंने कॉकपिट का दरवाजा खोलकर इमरजेंसी लैंडिंग सुनिश्चित की।
  • कैप्टन स्मित का इलाज अबु धाबी में चल रहा है और प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने उनके साथ फोन पर बातचीत कर उनके स्वास्थ्य और आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा की है।

'आप भारत, इजरायल और पूरी दुनिया के सच्चे हीरो हैं.' इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने इन शब्दों के साथ भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार की तारीफ की. फ्लाईदुबई फ्लाइट को क्रैश होने से बचाने के लिए कैप्टन स्मित की बहादुरी को सलाम किया जा रहा है. पीएम नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अगले साल इजरायल के स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने के लिए आमंत्रित किया.

Advertisement
पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने क्या कहा?

प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और कैप्टन स्मित के बीच फोन पर बातचीत हुई. इजरायल के प्रधानमंत्री कार्यालय ने 4 अक्टूबर को दोनों की बातचीत का वीडियो X पर शेयर किया. नेतन्याहू ने कैप्टन का हालचाल पूछा और उन्हें इजरायल आने का न्योता दिया. नेतन्याहू ने कहा,

"कैप्टन, मैं आपको और मेरे प्रिय मित्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हमारे अगले स्वतंत्रता दिवस पर जश्न की मशाल जलाने के लिए आमंत्रित करना चाहता हूं."

Advertisement

30 सितंबर को दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में ओमान के को-पायलट के हमले से कैप्टन स्मित मच्छार बुरी तरह घायल हो गए. लेकिन, उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और कॉकपिट का दरवाजा खोलने में कामयाब रहे.

सऊदी अरब के तबुक में प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग हुई. उनकी बहादुरी से प्लेन में सवार सभी 174 लोगों की जान बच गई. अब कैप्टन स्मित मच्छार का इलाज यूनाइटेड अरब अमीरात (UAE) की राजधानी अबू धाबी में चल रहा है. उन्हें सऊदी अरब से यहां शिफ्ट किया गया.

कॉकपिट में क्या हुआ?

प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से प्लेन के कॉकपिट में हुई घटना के बारे में भी पूछा. कैप्टन स्मित ने बताया कि ओमानी को-पायलट हमाम अल-हमामी ने प्रार्थना करने की बात कही. कैप्टन ने प्रधानमंत्री को बताया कि यहां पायलटों का प्रार्थना करना आम बात है, तो उन्होंने सम्मान में पीछे मुड़कर नहीं देखा और आगे देखते रहे. करीब 4-5 मिनट बाद उनके सिर के पिछले हिस्से पर जोरदार हमला हुआ.

Advertisement

अचानक हुए हमले से उन्हें लगा कि शायद प्लेन से कुछ टकराया है. दूसरी बार हमला हुआ, तो कैप्टन समझ गए कि ओमानी को-पायलट ने ही उन पर हमला किया. कैप्टन कॉकपिट के फर्श पर गिर गए. उन्होंने किसी तरह कॉकपिट का दरवाजा खोलने की कोशिश की, लेकिन को-पायलट ने गेट खोलने नहीं दिया. इस बीच, प्लेन तेजी से नीचे जा रहा था.

यह भी पढ़ें: 'प्रार्थना के बहाने सिर पर पीछे से वार...' कैप्टन स्मित ने नेतन्याहू को बताया कॉकपिट में क्या हुआ

दूसरी कोशिश में खुला गेट

यात्री चिल्ला रहे थे, और कॉकपिट का दरवाजा खुलने का इंतजार कर रहे थे. कैप्टन स्मित ने बताया कि उन्हें ऐसा लगा कि वे मरने वाले हैं. फिर उन्होंने पूरी जान लगाकर दूसरी कोशिश की, जिसमें दरवाजा खुल गया. गेट खुलते ही बाहर खड़े लोग अंदर घुसे और को-पायलट को काबू किया. इसके बाद प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग हो पाई.

वीडियो: फ्लाईदुबई के को-पायलट हमले को यूएई ने आतंकी हमला क्यों माना?

Advertisement