The Lallantop

रामेश्वरम कैफे ब्लास्ट के संदिग्ध की पहचान हो गई है, बस ये हो जाए तो गिरफ्तार कर लिया जाएगा!

Bengaluru Cafe Blast में पुलिस और NIA ने संदिग्ध की पहचान कर ली है. इसमें Lashkar Module के शामिल होने की संभावना जताई है.

Advertisement
post-main-image
ब्लास्ट के आरोपी पर NIA ने इनाम रखा था (फोटो: NIA)

बीते दिनों बेंगलुरु के एक कैफे में हुए ब्लास्ट ( Bengaluru Cafe Blast ) के आरोपी की पहचान हो गई है. बेंगलुरू पुलिस और नेशनल इंटेलिजेंस एजेंसी ( NIA ) मामले की जांच कर रही थी. NIA ने आरोपी पर 10 लाख का इनाम रखा था. इसे लेकर पुलिस ने बयान भी जारी किया है. NIA ने अपने X अकाउंट पर संदिग्ध की तस्वीर पोस्ट की थी. इस हमले में लश्कर मॉड्यूल के शामिल होने की आशंका जताई जा रही है. घटना को लेकर कर्नाटक ने गृह मंत्री जी परमेश्वर का भी बयान सामने आया था. 

Advertisement
गृह मंत्री ने क्या कहा? 

आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक 1 मार्च को बेंगलुरु के ब्रुकफील्ड इलाके स्थित रामेश्वरम कैफे में एक ब्लास्ट हुआ था. कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर ने बताया कि संदिग्ध को बहुत जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा. ब्लास्ट को लेकर उन्होंने बताया,

'मामले को लेकर जांच की जा रही है. आरोपी की पहचान की जा चुकी है. हम संदिग्ध के बहुत करीब पहुंच चुके हैं. बस उस पर कन्फर्मेशन बाकी है. कन्फर्म होते ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. NIA और CCB की टीम को जांच के दौरान इनसे जुड़े कई सुराग भी मिले हैं.'

Advertisement

कुछ दिन पहले NIA ने संदिग्ध के बारे में सूचना देने वाले के लिए दस लाख रुपए का इनाम रखा था. उन्होंने कहा था कि जानकारी देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी. NIA ने इसे लेकर अपने X अकाउंट पर एक पोस्ट भी किया था.

ये भी पढ़ें: बेंगलुरु के रामेश्वरम कैफे में IED धमाका, 9 लोग घायल हुए, अब तक क्या पता चला?

Advertisement
लश्कर कनेक्शन...

रिपोर्ट के मुताबिक खुफिया एजेंसियों को ब्लास्ट में जुनैद और सलमान नाम के दो आतंकियों के शामिल होने का शक है. इंडिया टुडे से जुड़े सूत्रों के मुताबिक दोनों आतंकी इस वक्त अजरबैजान में हैं. हालांकि इससे पहले दोनों दुबई में मौजूद थे. दोनों को लश्कर मॉड्यूल का सदस्य बताया जा रहा है. इससे पहले जुलाई 2023 में बेंगलुरु में लश्कर मॉड्यूल का खुलासा किया था. इसमें छह लोग शामिल थे.

आरोपियों के पास से बरामद हथियारों को लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी सलमान ने भिजवाए थे. और जुनैद ने इसके लिए फंडिंग की थी. इसे लेकर दोनों कर्नाटक जेल में बंद आतंकी टी-नजीर से मिले थे. आरोप है कि उसने ही उन लोगों को इसके लिए प्रेरित किया था. इसके चलते NIA ने 5 मार्च को सात राज्यों में 17 लोकेशन पर छापा मारा था.

वीडियो: CAA नियमों के नोटिफिकेशन पर क्या बोले मुस्लिम धर्मगुरु?

Advertisement