बेंगलुरू में गजब हो गया भाईसाब. एक पुलिस हेड 'कानिस्टेबल' साब की 55 साल की मम्मी को सड़क पर किसी गाय ने मार दिया. माता जी को चोट लगी, कंधे की सर्जरी हुई. उसके बाद वहां पुलिस डिपार्टमेंट का स्वाभिमान और कर्तव्यनिष्ठा एकदम से उफन गए हैं. 30 हजार से ज्यादा पेंडिंग केसेज़ को पेंडिंग में डाल पुलिस इस खतरनाक मोस्ट वांटेड गाय को सत्तू पानी लेकर खोज रही है. टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक अडूगोडी इलाके में तमाम लोग गाय पाले हुए हैं. लेकिन खैंचा भर गाय पालने की जगह है नहीं उनके पास. खुला छोड़ देते हैं जब देखो तब. वो सड़क पर निकलकर मौज से कूड़ा खाती और ट्रैफिक जाम करती रहती हैं. पी राजू हेड कान्स्टेबल की मां भाग्यअम्मा किसी काम से बाहर गई थीं. वहीं किसी गाय ने उनको मार दिया और वो गिर गईं. गिरने के बाद उनका मुंह ढक गया जिसकी वजह से वो गाय को पहचान नहीं पाईं. अब मुजरिम गाय की पहचान कैसे हो? यक्ष प्रश्न. तो उस इलाके की गायें लाई जाएंगी और पहचान परेड कराई जाएगी. फिर उसके मालिक को कोर्ट में घसीटा जाएगा. ये जमाना आ गया है साउथ में. उनको न गाय की फिकर है न सांड की. सांड से जलीकट्टू खेल रहे हैं और गाय को मुजरिम बनाकर पेश कर रहे हैं. राम राम. क्या हो गया है हमारे देश को.
ये भी पढ़ें: रामराज्य से भी अच्छा एक राज्य जहां साल में एक भी मर्डर नहीं होता
हेड कांस्टेबल की मां को सींग मारने वाली शातिर गाय अब पुलिस की गिरफ्त से नहीं बचेगी
इस गाय का दिमाग खराब हो गया था जो एक पुलिस वाले की फैमिली में सींग डाली.
Advertisement

फोटो - thelallantop
Advertisement









