The Lallantop

भरतनाट्यम डांसर थीं, 17 की उम्र में पैर टूटा, लेकिन आज अपना बिजनेस संभाल रहीं बेंगलुरु की वीना

वीना अंबरीश सिर्फ़ 17 साल की थीं, तब उन्होंने बेंगलुरु में एक एक्सीडेंट में अपना पैर खो दिया था. उस समय, वह एक भरतनाट्यम डांसर थीं. लेकिन आज वो बेंगलुरु में अपना खाने का बिजनेस चला रही हैं. उनकी कहानी पूर्व क्रिकेटर VVS लक्ष्मण ने शेयर की है.

Advertisement
post-main-image
महिला का नाम वीना अंबरीश है. बेंगलुरु में फ़ूड स्टॉल लगाती हैं. (फ़ोटो-आजतक/सोशल मीडिया)

कम पैसे वाला, ज़्यादा पैसे वाला. घर वाला, किराए के घर वाला. शादी-शुदा, बिना शादी वाला. पढ़ाई करने वाला, जॉब करने वाला. हर इंसान में एक बहुत कॉमन चीज़ है - प्रॉब्लम. सबकी लाइफ़ में प्रॉब्लम रहती है. फर्क सिर्फ़ इतना है कि सब लोग प्रॉब्लम को अलग-अलग तरीके़ से संभालते हैं. उसका हल निकालते हैं. बेंगलुरु की एक महिला है. बचपन में भरतनाट्यम डांसर थीं. लेकिन उन्होंने एक्सीडेंट में एक पैर खो दिया. फिलहाल वो ज़िंदगी में ऐसा कुछ कर रही हैं कि पूर्व भारतीय क्रिकेटर VVS Laxman ने उनकी तस्वीर के साथ कहानी भी शेयर की है.

Advertisement

VVS ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर बताया कि महिला का नाम वीना अंबरीश है. छोटा सा फ़ूड स्टॉल लगाती हैं. VVS ने वीना की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा,

"जब वीना अंबरीश सिर्फ़ 17 साल की थीं, तब उन्होंने बेंगलुरु में एक एक्सीडेंट में अपना पैर खो दिया था. उस समय, वह एक भरतनाट्यम डांसर थीं और अपने अरंगेत्रम की तैयारी कर रही थीं. जीवन ने उन्हें बहुत परेशान किया, लेकिन उनके विश्वास ने उन्हें MBA पूरा करने में मदद की. और कुछ सालों तक उन्होंने काम किया. लेकिन डेस्क जॉब में लंबे समय तक बैठकर काम करना उन्हें परेशान कर रहा था.."

Advertisement

VVS ने आगे लिखा कि वीना को खाने से पहुत प्रेम है. उन्होंने बताया, 

“आखिर में वीना ने खाने का बिज़नेस शुरू किया. बेंगलुरु में करी-डोसा का ठेला लगाया. वह हर दिन सुबह 4:30 बजे अपना दिन शुरू करती है और जेपी नगर के 7वें फेज़ में करी डोसा बेचती हैं. वीना का मंत्र है- ‘चाहे जीवन आपको कितना भी कठिन क्यों न लगे, पहले से ज़्यादा मजबूत बनो.’ इसी ने कठिन समय में उनकी मदद की.”

ये भी पढ़ें: पहले घूमा, फिर खाई में गिरा, केदारनाथ में हुई हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, VIDEO वायरल

Advertisement

VVS लक्ष्मण की इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर लोग वीना के लिए अच्छी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. राम नाम के एक यूजर ने लिखा है,

"परिश्रम ही सफलता की कुंजी है."

सागर नाम के यूजर ने लिखा,

"सपनों का इस तरह टूट जाना, काफ़ी दुखद है."

इस महिला की स्टोरी शेयर करने के लिए कई लोगों ने VVS लक्ष्मण को कॉमेंट्स में थैंक्यू कहा. आप इस कहानी के बारे में क्या सोचते हैं, हमें कॉमेंट्स में बताएं.

वीडियो: सोशल लिस्ट: 90 साल के शादीलाल मेट्रो में खोए, वायरल कहानी में ये पेच है

Advertisement