The Lallantop

अमेरिका में एक और पानी का जहाज पुल से टकरा गया

कुछ दिन पहले Baltimore ब्रिज हादसा हुआ था. जिस जहाज से हुआ उसमें सवार सभी क्रू मेंबर भारतीय थे.

Advertisement
post-main-image
अर्कांसस नदी पर बने पुल से एक जहाज टकरा गया. (फोटो- इंडिया टुडे)

अमेरिका में पुल से जहाज के टकराने की एक और घटना सामने आई है.  ये घटना ओक्लाहोमा राज्य के सैलिसॉ शहर की है. जहां अर्कांसस नदी (Arkansas River) पर बने पुल से एक पानी का जहाज टकरा गया है. ये पुल अर्कांसस नदी को पार करते हुए रॉबर्ट एस केर रिजर्वायर तक जाता है. जानकारी मिलने के बाद साउथ US हाईवे 59 (Oklahoma highway) को कुछ घंटे के लिए बंद कर दिया गया था. साथ ही इलाके का ट्रैफिक भी डायवर्ट कर दिया गया. फिलहाल जांच के बाद आवाजाही दोबारा शुरू कर दी गई है. (Oklahoma highway reopens following barge hit a bridge)

Advertisement
निरीक्षण के बाद मिला ग्रीन फ्लैग

30 मार्च को जहाज के पुल से टकराने की जानकारी मिलने के बाद दिन में 1: 25 बजे पुल को बंद किया गया था. AP की रिपोर्ट के मुताबिक इंजीनियरों के निरीक्षण करने के बाद शाम 4 बजे इस पुल को आवाजाही के लिए दोबारा शुरू कर दिया गया है. राज्य प्रशासन के मुताबिक इस घटना में किसी के घायल होने की कोई रिपोर्ट नहीं है. हालांकि ये साफ नहीं हो पाया है कि जहाज पुल से कैसे टकराया.

ये भी पढ़ें- अमेरिका में जिस जहाज की टक्कर से बड़ा पुल गिरा उसके सारे क्रू मेंबर्स भारतीय निकले

Advertisement
बाल्टीमोर शिप हादसे में 2 शव मिले 

हाल ही में इससे मिलती जुलती घटना सामने आई थी. 26 मार्च को तड़के 1: 30 बजे अमेरिका के बाल्टीमोर शहर में फ्रांसिस स्कॉट ब्रिज के ढहने से 6 कर्मचारियों के लापता हो गए थे. ABC न्यूज में छपी रिपोर्ट  के मुताबिक फिलहाल 2 कर्मचारियों के शव बरामद कर लिए गए हैं. बाकी चारों को मृत घोषित कर दिया गया है.  रिपोर्ट  के मुताबिक डाली नाम का कंटेनर जहाज पुल से टकराया था. जिसके बाद पुल ढह गया. बताया गया कि सिंगापुर के झंडे वाले डाली जहाज पर बिजली सप्लाई ठप हो गई थी. इससे कंटेनर जहाज ने अचानक आगे बढ़ने की क्षमता खो दी थी. इसी के बाद ये पुल से टकरा गया.  इस कंटेनर जहाज में सवार सभी 22 क्रू मेंबर्स भारतीय थे. जो सुरक्षित हैं. द न्यू यार्क टाइम्स की एक रिपोर्ट  में बताया गया है कि ये 22 क्रू सदस्य डाली जहाज में ही फंसे हुए हैं. जहाज के एक हिस्से पर पुल का मलबा पड़ा है. इस बीच भारतीय क्रू जहाज पर रोजमर्रा की ड्यूटी निभा रहा हैं. इसके साथ ही वो जांच अधिकारियों के सवालों के भी जवाब दे रहे हैं.

वीडियो: आसान भाषा में: धुंध और कोहरे में भी हवाई जहाज कैसे उड़ान भरते हैं?

Advertisement
Advertisement