देश में मॉनसून सीजन चल रहा है. साथ ही शादी के सीजन की भी बहार है. ऐसे में इस झमाझम बारिश वाले मौसम में अगर किसी का शादी विवाह का कार्यक्रम हो तो बहुत कठिनाई होती है. लेकिन ऐसे मौसम में भी खूब शादियां हों रहीं हैं और उसी जज्बे से लोग इन शादियों में शिरकत भी ले रहे हैं. ऐसा ही कुछ नजारा एक शादी में देखने को मिला जहां मैरेज हॉल बाढ़ के पानी से लबालब भरा है. लेकिन इसके बावजूद लोग शादी अटेंड करने अंदर जा रहे हैं. इसमें शादी के लिए तैयार होकर आए बच्चे और महिलाएं भी पीछे नहीं. ये गोद में चढ़कर बाढ़ के पानी को चीरते हुए शादी अटेंड करने जा रहे हैं. लोगों के इस मनोबल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है.
बाढ़ में दावत खाने के लिए ऐसे पहुंचे बाराती, लोग बोले- ये मजा अंबानी की शादी में कहां!
शादी चाहे Anant Ambani और Radhika Merchant की हो या किसी आम आदमी की. मेहमानों को तो बस खाने से मतलब है. फिर चाहे बारिश हो या फिर बाढ़ बाराती और घराती दावत नहीं छोड़ते. ताजा मामला उत्तर प्रदेश के पीलीभीत के बीसलपुर के एक बारात घर का है.


एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, ये घटना उत्तर प्रदेश के पीलीभीत की है. यहां बीसलपुर इलाके के एक बारात घर में ये वीडियो शूट किया गया. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X इस वीडियो को @ChapraZila नाम के हैंडल से शेयर किया गया है. वीडियो के कैप्शन में चुटकी लेते हुए लिखा है,
'भले ही बाढ़ क्यों ना आ जाए पर भोज नहीं छूटना चाहिए, ये जज़्बा कायम रहे.'
ये भी पढ़ें- कितनी तगड़ी थी अनंत अंबानी के शादी की सुरक्षा, जिसे भेदकर पहुंच गए दो-दो बिन बुलाए बाराती
वीडियो में देखा जा सकता है कि बारिश की वजह से सड़क पर इतना पानी भरा है कि लोगों के घुटने के ऊपर तक पानी आ रहा है. ये पानी मैरिज हॉल के मेनगेट पर भी भरा हुआ है. ऐसे में घुटनों तक भरे पानी से तरबतर होने के बावजूद लोग इस शादी हॉल में जाना नहीं छोड़ रहे हैं. वहीं, कुछ लोग महिलाओं और बच्चों को गोदी में उठाकर पानी पार करते हुए मैरिज हॉल के अंदर जाते दिख रहे हैं.
इस वीडियो को देखने के बाद कुछ यूजर्स ने शादी में जाने वालों पर जरूर चुटकी ली है कि, वो शादी की दावत के चक्कर में लबालब पानी से भरे मैरिज हॉल में जा रहे हैं. वहीं, कुछ लोग वीडियो देखकर चिंता जाता रहे हैं कि ऐसे में जिसके घर की शादी है उस पर क्या बीत रही होगी. कुछ लोगों ने उत्सुकतावश ये भी जानना चाहा है कि इस स्थिति में दुल्हन मंडप तक कैसे पहुंची होगी. सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो पर तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं.
अमित गौतम नाम के एक यूज़र लिखते हैं,
‘दावत जिंदाबाद पानी की ऐसी की तैसी’
इसी जुगलबंदी में प्रदीप मौर्या लिखते हैं,
‘निमंत्रण ज़िंदाबाद’
हाल में विश्व की सबसे चर्चित अनंत-राधिका की शादी का ज़िक्र करते हुए अंकित कुमार लिखते हैं,
‘ ये मजा अंबानी की शादी में नहीं मिल सकता’
उत्कर्ष सवाल करते हैं,
‘ऐसे बाढ़ में कौन ब्याह करता है, हद्द है!’
सुधांशु नाम के यूज़र लिखते हैं,
‘ भोज के प्रति समर्पित’
वहीं, अलबेला पहाड़ी पूछते हैं,
‘वो बोट वाला आइडिया नहीं आया क्या किसी को?’
हनीफ नाम के यूज़र लिखते हैं,
‘ ये बहुत दुख की बात है, खैर खाना तो खाना चाहिए, लेकिन ऐसे में लोगों को नहीं जाना चाहिए. पानी में करंट आने का भी डर हो सकता था जिससे जान माल का भी नुकसान हो सकता था.’
वहीं, एलबी सिंह शायरी करते हुए लिखते हैं,
‘बारिश कितना भी लगा ले जोर भूख लगी है घनघोर ये पेट मांगे मोर...’
इस पूरे घटनाक्रम को देखते हुए ऐसे में आप क्या करते? शादी की दावत छोड़ते या जी-जान लगाकर भोज करते? हमें कमेंट करके जरूर बताएं.
वीडियो: 'कानून की शिक्षा...' मंच पर यूपी के CM योगी के सामने क्या बोले CJI डीवाई चंद्रचूड़?


















