The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Anant Ambani Wedding Security System Entry by QR Code Multicolor Wristbands

कितनी तगड़ी थी अनंत अंबानी के शादी की सुरक्षा, जिसे भेदकर पहुंच गए दो-दो बिन बुलाए बाराती

Anant Ambani की प्री-वेडिंग में कई QR कोड बेच दिए गए थे. इस बार उसको लेकर सुधार किया गया था.

Advertisement
pic
15 जुलाई 2024 (अपडेटेड: 15 जुलाई 2024, 01:34 PM IST)
Anant Ambani Weeding
अनंत अंबानी की शादी में दो लोग बिन बुलाए घुस गए थे. (तस्वीर: PTI)
Quick AI Highlights
Click here to view more

मुंबई के जियो कन्वेंशन सेंटर में अनंत अंबानी की शादी (Anant Ambani Wedding) की रस्में संपन्न हुईं. इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के साथ-साथ देश-विदेश के कई बड़े दिग्गज पहुंचे थे. लिहाजा कन्वेंशन सेंटर की सुरक्षा भी बेहद दुरुस्त रखी गई थी. QR कोड से एंट्री और अलग-अलग रंगों वाले रिस्टबैंड से लेकर रिजर्व मेडिकल टीम तक की व्यवस्था थी. हालांकि, इसके बावजूद दो लोग बिन बुलाए ही अंदर घुस गए थे. इस आर्टिकल में शादी समारोह में किए गए सुरक्षा इंतजाम पर बात करेंगे.

न्यूज एजेंसी PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, मेहमानों को कार्ड मिलने के बाद ईमेल या गूगल फॉर्म से अपनी प्रतिक्रिया देनी थी. इसके बाद उन्हें एक मैसेज आया. इसमें लिखा था,

“हमें आपका RSVP (रिस्पॉन्स) मिल गया है. और हम आपका स्वागत करने के लिए उत्सुक हैं. कार्यक्रम से 6 घंटे पहले QR कोड शेयर किया जाएगा.”

Anant Ambani Weeding
कार्ड मिलने के बाद गूगल फॉर्म भरना था. (तस्वीर: PTI)

ये भी पढ़ें: क्या अंबानी की शादी में सलमान और ऐश्वर्या साथ में नजर आए?

एंट्री के लिए QR स्कैन करना जरूरी

कार्यक्रम वाली जगह पर पहुंचकर मेहमानों को QR कोड स्कैन करना पड़ा. उसके बाद अंदर जाने की अनुमति मिली. गेट पर सभी गेस्ट की कलाई पर अलग-अलग रंग वाले कागज के रिस्टबैंड बांधे गए. इन रंगों के आधार पर उन्हें अलग-अलग जोन में जाने की अनुमति मिली.

कई फिल्मी सितारों और क्रिकेटरों के साथ-साथ कोरियाई इलेक्ट्रॉनिक दिग्गज सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स के चेयरमैन ली जे-योंग और उनकी पत्नी जैसे व्यवसायी भी यहां मौजूद थे. उन्होंने 14 जुलाई के दिन गुलाबी रंग का रिस्टबैंड पहना. और 13 जुलाई को लाल रंग का रिस्टबैंड पहना. वहीं कर्मचारियों ने अलग-अलग रंग के रिस्टबैंड पहने. यहां मल्टी लेवल की सुरक्षा व्यवस्था थी.

इमरजेंसी की स्थिति के लिए भी विशेष तैयारियां की गई थी. कई हाईप्रोफाइल गेस्ट के लिए रिजर्व मेडिकल टीम की व्यवस्था थी. डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ सभी इमरजेंसी उपकरण के साथ तैयार थे. एम्बुलेंस के लिए नजदीकी अस्पतालों तक के रूट पहले से ही तय किए गए थे.

प्री-वेडिंग में भी हुई थी चूक

न्यूज एजेंसी ने एक सूत्र के हवाले से बताया है कि इस बार कार्ड मिलने और QR भेजने के बीच का समय घटा दिया गया था. क्योंकि प्री-वेडिंग में ऐसे कुछ QR कोड ‘बेच’ दिए गए थे. जिसके बाद कुछ लोग बिन बुलाए ही पहुंच गए थे.

इस बार भी दो लोग बिन बुलाए ही पहुंच गए थे. दोनों आंध्र प्रदेश से मुंबई पहुंचे थे. दोनों खासतौर पर इस हाईप्रोफाइल शादी को देखने ही पहुंचे थे. हालांकि, सुरक्षा अधिकारियों ने दोनों को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस ने कानूनी कार्रवाई के बाद दोनों को रिहा कर दिया.

इस खबर को विस्तार से पढ़े: अनंत अंबानी की शादी में बिन बुलाए पहुंच गया Youtuber, 'खातिरदारी' मुंबई पुलिस ने कर दी

वीडियो: अनंत अंबानी ने दोस्तों को रिटर्न गिफ्ट में दी 2 करोड़ की घड़ी

Advertisement

Advertisement

()