The Lallantop

'सलमान खान इंडिया के हाफिज सईद हैं. ठीक है मितरों?'

आखिरकार फूट ही पड़े सलीम खान.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop

'ब्रेकिंग न्यूज: टाइम्स नाऊ की मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में हाफिज सईद, जकीउर्रहमान लखवी और मसूद अजहर की जगह सलमान खान, महेश भट्ट, करन जौहर और सीताराम येचुरी ने ले ली है.'

Advertisement

ये लिखा है सलीम खान ने. सलमान खान के पिता. लेकिन चौंकिए मत. ये बात चौंकने वाली बिल्कुल नहीं है. ये वही लिखा है जो पिछले कई महीनों से देश में हो रहा है. किसी के कुछ बोलने पर झुंड के झुंड उस पर टूट पड़ते हैं. चार दिन पहले सलमान खान ने सर्जिकल स्ट्राइक की तारीफ की थी. उसे जायज बताया था. लेकिन जनाब से एक गलती हो गई.

उन्होंने कह दिया कि आर्टिस्ट और टेररिस्ट में फर्क होता है. ये बात कुछ चुनिंदा देशभक्तों को हजम नहीं हुई और उन सबने सोशल मीडिया पर सलमान को लतियाने में कोई कसर नहीं छोड़ी. यही सलूक महेश भट्ट, करन जौहर और येचुरी के साथ किया गया.

Advertisement

इन जाहिलों के हाथों सलमान की दुर्गति देखकर सलीम खान ने कुछ ट्वीट किए. पहला तो आपने पढ़ लिया. बाकी के ये रहे.

salim-khan1


salim-khan

Advertisement

मतलब: टाइम्स नाऊ की मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में सईद, लखवी और अजहर की जगह सलमान, महेश भट्ट, करन जौहर और येचुरी ने ले ली है, क्योंकि ये लोग देश की एकता के लिए बड़ा खतरा हैं. जेंटलमेन, अपना कलेजा मजबूत रखिए. कम से कम आप लोग चीखने, चिल्लाने और लोगों को प्रताड़ित करने के बजाय लोगों का मनोरंजन करने के पेशे में हैं. मिस्टर येचुरी, सावधान रहिए. शांति की बात करना आपको गद्दार बना देगा. मिस्टर भट्ट, हमारे देश में इंटेंस और ड्रमैटिक एक्टर्स का जरा भी अकाल नहीं है, फिर बॉर्डर के उस पार क्यों देखना.


सलीम खान इतना तीखा बेहद कम बोलते हैं. उनके ट्वीट्स में उनकी खीझ और नाराजगी साफ झलक रही है, लेकिन ये चीज समझने वालों की तादाद बेहद कम है. ये ट्वीट्स दिखाते हैं कि देश की सीमा की बातें करते-करते लोग अपनी सीमाएं भूल रहे हैं. सलीम के ये ट्वीट्स खबर तो किसी लिहाज से नहीं हैं. ये उन लोगों के लिए एक जवाब है, जो देशभक्ति का ठेका लिए घूम रहे हैं. ऐसे लोगों में न्यूज चैनल में बैठे ऐंकर्स से लेकर फटे कच्छों वाले जाहिल भी शामिल हैं.


पाकिस्तान के बहाने भारत ऐसे देश में तब्दील होता जा रहा है, जहां मेजॉरिटी के मिजाज का न बोलने पर जबान भी खींची जा सकती है. सलमान, करन, महेश भट्ट जैसे लोग सॉफ्ट टारगेट हैं. बड़ी आसानी से गद्दार साबित कर दिए जाते हैं. खुदा न खास्ता गर लोग इनकी गर्दन तक पहुंच पाते तो शायद घोंट भी देते. तर्क के साथ बात करना अपराध है और सच को सच कहना पाप.

सलीम साहब, माफ कीजिएगा पर आपके ट्वीट्स से कुछ बदलने वाला नहीं.


ये भी पढ़ें: बधाई हो! सलमान खान ने सेंसिबल बयान दिया है पाकिस्तानियों को भगाने वालों, सेंधा नमक चाटना भी छोड़ दो! इंडिया में काम करने पर किया था कमेंट, पाक एक्ट्रेस माहिरा ने धो डाला फिर फड़फड़ाए 'पूर्व सिंगर' अभिजीत, करन जौहर, महेश भट्ट को कहा दलाल भारत-पाकिस्तान पर सबसे अलग हटकर बात आजम खान ने कही है

Advertisement