The Lallantop

पाकिस्तान इंडिया से कश्मीर नहीं, मोदी की हवा चाहता है!

कुछ नए सबूत मिले हैं बॉर्डर से, यहां देख लीजिए.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
उड़ी अटैक हुआ. हमारे 19 जवान शहीद हो गए. एक दर्जन दिन भी नहीं बीते थे कि इंडियन आर्मी ने बदला ले लिया. PoK में घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक की. उस पार के आतंकियों को मार गिराया. हम गए और आतंकी कैंपों को टें कर आए, पर पाकिस्तान इंडिया का कुछ न बिगाड़ पाया. अब जब पाकिस्तान सारी बाजी हार सी गया है तो वो गुब्बारे फुलाने लगा है. गुब्बारे फुलाकर इंडिया भेजने लगा है. बीते कुछ दिनों से इंडो-पाक बॉर्डर पर गुब्बारे मिल रहे हैं. इन गुब्बारों में उर्दू में कुछ-कुछ लिखा रहता है. अब जैसे शनिवार रात्रि जो गुब्बारे पाए गए हैं, उनमें उर्दू में लिखा है,
'इंडिया की बर्बादी कश्मीरियों के हाथों से होगी- कश्मीरी'
balloon ये पिचके से गुब्बारे पंजाब के गुरदासपुर में पाए गए हैं. इससे पहले पठानकोट, फरीदकोट और कर्तापुर में भी गुब्बारे पाए थे. राजस्थान से भी गुब्बारे मिले थे. उनमें भी उर्दू में एक नंबर के साथ कॉन्टेक्ट करने की बात कही गई थी. अब जब इतने गुब्बारे मिल ही रहे हैं और अगर ये पाकिस्तान की तरफ से आ रहे हैं, तो अंदर बैठा लल्लन जोर से कहिता है,
'अबे पाकिस्तान तुम पहिले सोच लो. तुमको इंडिया से कश्मीर चाहिए या मोदी की हवा. जो ससुरों हर बार पिचके गुब्बारे भेज देतो है. हम तुमई बुआ के नौकर लग रहे हैं तो इन गुब्बारों में हवा भरें. माना मोदी की हवा की खबरें हैं, पर इसका मतलब ये थोड़ी कि हम अपना प्रधानमंत्री तुमए गुब्बारे फुलाने में लगा दें.'
बता दें कि पाकिस्तान की तरफ से सिर्फ गुब्बारे ही नहीं आ रहे. सलमान खान और भाग्यश्री ने 'मैंने प्यार किया' में जो कबूतर छोड़ा था, पाकिस्तान उसी की बिरादरी के कबूतरों का यूज कर रहा है. ऐसा सूत्रों को किन्ही सूत्रों से सूत्र वाली खबरों के लिए पता चला है. बहरहाल लेट्स बैक टू सीरियस टॉक्स. कहा जा रहा है कि पाकिस्तान की तरफ से आया एक कबूतर पकड़ा गया है. ये कबूतर ढिंडा पोस्ट के पास मिला है. इस कबूतर के पांव में एक पर्ची है. अगेन उर्दू लिखी है. इसमें लिखा है,
'मोदी, पाकिस्तान का बच्चा-बच्चा लड़ने के लिए तैयार है. कश्मीर पर जुल्म का बदला लिया जाएगा. अब हम 1971 वाला पाकिस्तान नहीं हैं: लश्कर-ए-तैयबा' (क्या पाकिस्तान का बच्चा-बच्चा में बिलावल भुट्टो संलग्न हैं?)
Pigeon ये तस्वीर उसी कबूतर से बंधी पर्ची की है. कबूतर की तस्वीर नहीं मिल पाई. शायद कबूतर पर्ची डिलीवर करके उड़ गया हो. या हो सकता है कि उसको फोटोफोबिया हो. हर किसी को तस्वीर खिचाने का शौक नहीं होता है मितरों... पुलिस को जो इससे पहले गुब्बारे मिले थे. विश्व अनुवाद दिवस से एक दिन बाद, 1 अक्टूबर को पुलिस ने उन उर्दू पर्चियों का अनुवाद कर उसका कंटेंट कुछ यूं बताया,
'मोदी जी अयूबी की तलवारें अभी हमारे पास हैं. आई लव पाकिस्तान.'
बहरहाल, पाकिस्तान को अब बड़े होने की जरूरत है. दोनों मुल्कों की कड़वाहट न जंग से सुलझेगी, न ही गुब्बारों से. बात सुलझेगी सलीके से. जो कि इंडिया हमेशा ही दिखाता आया है. बस जरूरत है इंडिया के सलीके से सीखते हुए पाकिस्तान को सलीकेदार हो जाने की.
ये भी पढ़ें..

पाकिस्तानी गुब्बारों के साथ इंडिया में ये क्या आ गिरा?

इंडिया से बाद में लड़ना, पहले इनसे निपटो राहिल शरीफ

दुआ कीजिए, चंदू बाबूलाल को भी उस पार कैद में ऐसा ही पाकिस्तानी अफसर मिला हो!

भारत ने माना, पाकिस्तान के पास है हमारा सैनिक चंदू बाबूलाल चौहान

इंडियन आर्मी से ये पाकिस्तानी और सर्जिकल स्ट्राइक क्यों कराना चाहता है

 

Advertisement
Advertisement