The Lallantop

2017 के 'राजा बाबू' को देखने के लिए तैयार हो जाइए

आलिया भट्ट और वरुण धवन की नई फिल्म का टीजर आ गया है. फिल्म 10 मार्च को रिलीज होगी.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
वरुण धवन जब क्यूट दिखते हैं तो वो बेतहाशा धवल दंतपंक्ति दिखाते हैं. साथ ही वो रोमांटिक भी नज़र आ सकते हैं जैसे 'सोटी' में दिखे थे. या फिर कहिए 'हंप्टी शर्मा की दुल्हनिया' में दिखे थे उसी मिजाज की एक फिल्म और आ रही है. फिल्म का नाम है 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया'. शशांक खेतान फिल्म के डायरेक्टर हैं. उनकी अपनी अलग कहानी है कि कैसे कोलकाता में पैदा हुआ, नासिक में पला बढ़ा, मारवाड़ी परिवार का बालक बंबई में फ़िल्में बनाता है. इसके पहले वो 'हंप्टी शर्मा की दुल्हनिया' लिख-बना चुके हैं. सो चाहे तो आप इसे उसी फ्रेंचाइजी की अगली फिल्म मान लीजिए. धर्मा प्रोडक्शन है, और प्रोड्यूसरों में नाम करण जौहर का है ही.
वरुण धवन ने होश संभाला होगा तो घर में एक नाम बार-बार सुना होगा. गोविंदा. उनके पापा गोविंदा और यूपी-बिहार के पात्रों के संग हास्य खोजने की सफल-असफल कोशिशें करते आए हैं. और इस चीज का असर वरुण पर बारंबार दिखता है. नमूने के लिए 'मैं तेरा हीरो' को याद किया जा सकता है. 'राजा बाबू' को उदाहरण के तौर पर लीजिए. और ये याद कीजिए कि कहीं न कहीं वो फिल्म भी गोविंदा के ब्याह के इर्द-गिर्द ही घूम रही थी. ऐसी ही फिल्म 'बनारसी बाबू' भी थी. गोविंदा की फिल्मों के ऐसे तमाम उदाहरण हैं. 
तो 2017 की इस 'राजा बाबू' में इस दफा फिर से नॉर्थ इंडिया का किरदार चुना गया है. बदरी मतलब बद्रीनाथ बंसल एक फोटो स्टूडियो में फोटो खिंचा रहे हैं. फिल्म के नाम से आप ये भी समझ सकते हैं कि ब्याह के लिए तस्वीर खिंचाई जा रही होगी. क्योंकि दुल्हनिया दिलवाले ले गए थे तो शाहरुख का जिक्र अनिवार्य ही है. फिर कैमरे की हलचल बढ़ती है तो दो कटआउट दिखते हैं  जो करीना और दीपिका के हैं. पीछे आपको 'चलत मुसाफिर मोह लिओ रे' के आस-पास का संगीत सुनाई पड़ता है. जो आपको ये बताने के लिए पर्याप्त है कि फिल्म में बहुत नॉर्थ इंडिया होगा. टीजर यहां देखिए. https://www.youtube.com/watch?v=BU43IDFCQxU ट्रेलर के लिए दो फरवरी का इंतज़ार कीजिए और फिल्म के लिए दस मार्च का. जानने के लिए जानिए इस फिल्म में वरुण और आलिया के साथ गौहर खान और मोहिर मारवाह भी होंगे.
ये भी पढ़ें

फिल्म रिव्यू - काबिल : ऋतिक बदला लेता है तो उसके साथ चीखने का मन करता है

Advertisement

फिल्म रिव्यू: रईस

 

Advertisement
इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement