The Lallantop

श्रद्धा की खातिर हीरो से 'हड्डीतोड़' बन गए टाइगर श्रॉफ

बागी फिल्म का ट्रेलर आ गया है. टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर हैं फिल्म में. जे देखो ट्रेलर.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
सलमान खान की फिल्म बागी की रीमेक आ रही है. हीरो हैं जैकी श्रॉफ के बिटिवा टाइगर श्रॉफ. और हीरोइन हैं हचकेयाऊं वाले शक्ति कपूर की प्यारी बिटिया श्रद्धा कपूर. फिल्म 29 अप्रैल को रिलीज होगी. लेकिन फिल्म का ट्रेलर अभी तत्काल सोमवार को मार्केट में आ गया है. हम लपक लाए आपके लिए. जे देखो पहले ट्रेलर. https://www.youtube.com/watch?v=8HQIKJBUsQk&ebc=ANyPxKqDUqD8GrtVEwF0u_nIHqE_YyEPew4mRzbvK0cKUootaftY1vlHid-r-hd2vGH2zDEMK51grqw_PxUfih3pKglDVBhtAw फिल्म के डायरेक्टर हैं सब्बीर खान. हां वही, जिन्होंने अक्षय कुमार वाली कमबख्त इश्क बनाई थी. फिल्म के ट्रेलर में टाइगर और श्रद्धा प्रेमी जोड़े की तरह नजर आ रहे हैं. फिर हिंदी फिल्मों की तरह विलेन एंट्री लेता है. हीरोइन को अपने कब्जे में धर लेता है. बोले तो किडनैपिंग. हीरो की प्लानिंग ही यही होती है कि जब प्रेमिका उठाई जाए तो पहले कसरत करे. इसलिए इस फिल्म में भी टाइगर कसरत करने के लिए यानी मार्शल आर्ट्स सीखने किसी गुरुकुल टाइप जगह जाते हैं. फिर विलेन से वही गुच्चीपिलैया. बाकी आप खुद समझदार हो. ट्रेलर देखो और हमें कमेंटबॉक्स में बताओ. कइसा है ये ट्रेलर.

बॉलीवुड में और कितने बागी?

 

Advertisement
Advertisement