The Lallantop

'एवेंजर्स एंडगेम' की टिकट जितने में बिक रही है, उतने में आप दो साल तक रोज़ एक फिल्म देख लेंगे

इस फिल्म में कई सुपरहीरोज़ मरने वाले हैं, इसलिए लोगों की भावुकता चरम सीमा तक पहुंच चुकी है.

Advertisement
post-main-image
'एवेंजर्स एंडगेम' को एंथनी और जो रूसो ने मिलकर डायरेक्ट किया है.
2008 में 'आयरनमैन' नाम की एक सुपरहीरो फिल्म रिलीज़ हुई थी. बहुत भयानक वाली हिट रही. ये फिल्म मार्वल कॉमिक्स के एक किरदार पर बेस्ड थी. उसके बाद से लेकर अब तक उस कॉमिक बुक में मौजूद कई सुपरहीरो पर फिल्में बन चुकी हैं. इनमें 'कैप्टन अमेरिका', 'हल्क', 'ब्लैक विडो', 'थॉर', 'एंटमैन', 'डॉक्टर स्ट्रेंज', 'ब्लैक पैंथर' और 'स्पाइडरमैन' जैसे सुपरहीरोज़ शामिल हैं. इन सभी हीरोज़ की अलग-अलग फिल्म सीरीज़ भी हैं, जिन्हें एक साथ लाकर बनी फिल्म को 'एवेंजर्स' नाम से बुलाया जाता है. इन सबको मिलाकर अब तक कुल 21 फिल्में बन चुकी हैं. लेकिन अब ये सफर अब खत्म होने को है. चौथी 'एवेंजर्स' फिल्म से, जिसका नाम है 'एवेंजर्स एंडगेम'. इस फिल्म को लेकर लोगों में पागलपन इतना है कि इसके टिकट साढे छह लाख रुपए में बिक रहे हैं.
दुनियाभर में इस सुपरहीरो फिल्मों का बढ़िया क्रेज है. जिन लोगों ने कॉमिक्स पढ़ी है, वो तो दीवाने हैं ही, जिन्होंने नहीं पढ़ी उनका पागलपन भी अलग दर्जे का है. लोगों का इन सुपरहीरोज़ से एक अलग तरह का इमोशनल कनेक्शन है. और ये दिख रहा है इस आखिरी फिल्म के आने से ठीक पहले. 'एवेंजर्स एंडगेम' का ट्रेलर मार्केट में बवाल काट रहा है और फिल्म 26 अप्रैल, 2019 को दुनियाभर में रिलीज़ होने जा रही है.
'एवेंजर्स एंडगेम' के पोस्टर में रॉबर्ट डाउनी जूनियर, क्रिस इवांस, क्रिस हेम्सवर्थ, स्कारलेट जोहैनसन, जेरेमी रेनर, जोश ब्रोलिन और चैडविक बोसमैैन.
'एवेंजर्स एंडगेम' के पोस्टर में रॉबर्ट डाउनी जूनियर, क्रिस इवांस, क्रिस हेम्सवर्थ, स्कारलेट जोहैनसन, मार्क रफैलो, जेरेमी रेनर, जोश ब्रोलिन और चैडविक बोसमैन.

इस फिल्म में लोगों की दिलचस्पी देखते हुए मेकर्स ने अमेरिका में फिल्म की अडवांस बुकिंग रिलीज़ से 15 दिन पहले ही चालू कर दी है. लोगों में इस फिल्म का टिकट लेने की इतनी मारामारी है कि पहले वीकेंड की टिकटें पूरी तरह से बिक चुकी हैं. बुकिंग करने के दौरान भारी ट्रैफिक के चक्कर में टिकट बुकिंग साइट कई दफे क्रैश हो चुकी है लेकिन बुक करने वालों को कोई फर्क नहीं है. कॉमिक.कॉम नाम की वेबसाइट में छपी एक खबर के मुताबिक इस फिल्म की टिकट साढ़े छह लाख रुपए तक पहुंच गई है. जिन लोगों ने फिल्म की टिकट बुक कर ली है, वो अब इसे ऑनलाइन मनमाने दाम पर बेच रहे हैं.
अमेरिका में सिनेमा के टिकटों की कीमत समय और शो के मुताबिक होती है. आमतौर पर ये 10 से 15 यूएस डॉलर के बीच रहती है. यानी 700 से हज़ार रुपए के बीच. लेकिन शॉपिंग वेबसाइट इबे पर बिक रही 'एवेंजर्स एंडगेम' की 28 तारीख की दो टिकट की कीमत 9199 यूएस डॉलर है. अगर इसे रुपए में बदलें, तो ये रकम बनती है 6 लाख 40 हज़ार रुपए. इस हिसाब से फिल्म की एक टिकट का कॉस्ट बनता है 03 लाख 20 हज़ार रुपए. मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स के तीसरे फेज़ की ये आखिरी फिल्म है, जिसके बाद सुपरहीरोज़ की ये जेनरेशन खत्म होने जा रही है.


वीडियो देखें: सब कुछ मिलेगा, जो डेडपूल को जानने के लिए जरूरी है

Advertisement
Advertisement