मामला ये है कि एशेज 4-0 से जीतने के बाद ऑस्ट्रेलिया 5 मैचों की वनडे सीरीज के पहले तीन मैच हार चुकी है. इंग्लैंड ने कल का मैच यानी 21 जनवरी को हुए वनडे में भी ऑस्ट्रेलिया को हरा दिया है. यहां ऑस्ट्रेलिया जब गेंदबाजी कर रहा था तो कप्तान स्टीव स्मिथ बॉल को शाइन करते हुए अपने होठों के मॉइश्चर को गेंद पर लगाते दिखे. ये एक कॉमन प्रैक्टिस है. खिलाड़ी बॉल को स्विंग कराने के लिए लगातार गेंद शाइन करवाते हैं और इस दौरान थूक का यूज किया जाता है.
वीडियो देखिए-
मगर देखने वालों को इसमें अजीब ये लगा कि स्मिथ अपने होठों पर लगे लिप बाम को गेंद पर लगा रहे थे. जिस तरीके से स्मिथ ने पहले उंगली अपने लिप्स पर घुमाई और फिर बॉल पर रगड़ी, वो यही दिखाता है. सोशल मीडिया से लेकर क्रिकेट कमेंटेटर्स में ये चर्चा शुरू हो गई कि स्मिथ ने ये जानबूझ कर किया. अब जब ये बात फैल गई तो स्मिथ अंपारर्स से मिले और फिर अपना पक्ष रखा. हालांकि इस पर कोई एक्शन या वॉर्निंग स्मिथ को नहीं मिली है मगर ऑस्ट्रेलिया के कई धुरंधर इस तरह के गलत तरीकों से बॉल टेंपरिंग करते रहे हैं.
नवंबर 2016 में साउथ अफ्रीका के इंडिया दौरे के दौरान ये आरोप विराट कोहली पर भी लगा था. कोहली पर च्विंग गम खाते हुए उसके थूक से बॉल को चमकाने का आरोप लगा था. कहा गया कि 9 से 13 नवंबर को खेले गए राजकोट टेस्ट (जो ड्रॉ रहा था) में विराट टॉफी जैसी चीज खा रहे थे और उसका थूक उन्होंने बॉल पर लगाया.

- इंग्लैंड के खिलाफ कोहली भी फंसे थे.

- डु प्लेसी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ये कारनामा किया था.
Also Read:
साउथ अफ्रीका की ये पिच देखो, इंडिया को 3-0 से निपटाने का पूरा इंतजाम है














