The Lallantop

बेटी, जिसकी मां उसे अपने ही बाप को सिड्यूस करना सिखाती थी, बाप करता था रेप

उसका बचपन एक विचलित कर देने वाली कहानी है.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
बाप ने उसे तब अब्यूज करना शुरू किया जब वो 5 साल की थी. कभी उसका सर पानी में डुबो कर दबा देता था, कभी उसे कंटीले तार से बांध देता, कभी तीखी मिर्चियां खिलाता तो कभी उसे काट डालने की धमकी देता था. जब वो 8 साल की हुई, मां ने उसे ये नहीं बताया कि बाहरी दुनिया में पहला कदम कैसे रखना होगा. बल्कि ये सिखाया कि अपने बाप को किस तरह सिड्यूस करना है. टाइम्स ऑफ़ इंडिया की एक खबर के मुताबिक ऑस्ट्रेलिया में रहने वाले इस दंपत्ति को शुक्रवार को उम्र कैद की सजा हुई. गुनाह थे अपनी ही बेटी को मारना, पीटना, टॉर्चर करना, सेक्षुअल हिंसा और मानसिक ट्रॉमा देना. वो भी 15 साल तक. सिडनी के डिस्ट्रिक्ट कोर्ट को बताया गया कि बाप बच्ची का रेप करने के लिए अलग-अलग नुकीली और धारदार चीजों का इस्तेमाल करता था . उसे तीन-तीन दिनों के लिए प्लास्टिक के डब्बे में बंद कर छोड़ देता था. कुल मिलाकर बाप को 73 और मां को 13 गुनाहों में आरोपी पाया गया है. हालांकि दोनों ने ही इन आरोपों को खारिज किया है. लड़की ने अपने मां-बाप की शिकायत 5 साल पहले की थी. तबसे इनपर केस चल रहा था. बेटी आजकल दिमाग के अस्पताल में भर्ती है. यकीन मानेंगे? ये बाप 60 साल का है. मां 51 साल की. बाप को फिलहाल 50 साल की सजा हुई है. मां को 16 साल की. लेकिन 73 गुनाह कम नहीं होते. वो भी इस इंटेंसिटी के. इन्हें सजा से ज्यादा शायद दिमाग के इलाज की जरूरत है. क्योंकि अपनी ही बेटी के साथ 73 अपराध तो कोई बीमार ही कर सकता है.
ये भी पढ़ें:

रेप करने के पहले वो औरत को पॉर्न क्यों दिखाते हैं?

एक रेप केस में कोई कोर्ट इससे वाहियात दलीलें नहीं दे सकता

 

Advertisement
Advertisement