The Lallantop

अतीक के ऑफिस में अब खून-चाकू... ये सब देख पुलिस हैरान हो गई!

अतीक अपना गैंग इसी ऑफिस से चलाता था!

Advertisement
post-main-image
अतीक अहमद के कार्यालय में मिला चाकू (फोटो- आजतक)

माफिया अतीक अहमद के एक ऑफिस (Atique Ahmad office blood stains) का वीडियो सामने आया है. ऑफिस में खून से सना चाकू, खून से सनी चूड़ियां और एक दुपट्टा मिला है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, मौके पर फॉरेंसिक (FSL) की टीम पहुंच कर जांच करेगी.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

आजतक से जुड़े समर्थ श्रीवास्तव की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रयागराज के चकिया स्थित अतीक अहमद के ऑफिस पहुंची पुलिस को जगह-जगह खून के धब्बे देखने को मिले. मौके पर एक चाकू भी पड़ा मिला है. लेकिन अभी ये साफ नहीं है कि मामला क्या है. इतना ही नहीं, कार्यालय की सीढ़ियों पर खून के धब्बे, कपड़े और कुछ कागज भी मिले हैं.

Advertisement

रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस को कार्यालय की सीढ़ियों से छत तक खून के छींटे मिले हैं. इसके अलावा सोफे पर बर्तन, कुछ कैलेंडर और बहुत सी चीजें अस्त-व्यस्त पाई गई हैं. प्रयागराज ACP सत्येंद्र प्रसाद तिवारी ने बताया,

“मैंने खुद जाकर निरीक्षण किया. कार्यालय में किचन के पास खून के धब्बे मिले हैं. FSL की टीम कुछ देर में पहुंचकर जांच शुरू करेगी. CCTV फुटेज की भी जांच की जाएगी. ” 

इससे पहले, अतीक अहमद के चकिया स्थित इस ऑफिस पर साल 2017 में प्रयागराज विकास प्राधिकरण ने बुलडोजर चलाया था. इसके बाद से ही ये ऑफिस खाली पड़ा हुआ था. लेकिन ऐसी खबरें हैं कि अतीक अपना गैंग यहीं से चला रहा था. उमेश पाल की हत्या के बाद पुलिस ने इस ऑफिस में छापा मारा था. आजतक की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने उस वक्त 72 लाख रुपये नकदी, 10 असलहे, 112 कारतूस और छह मोबाइल बरामद किए थे.

Advertisement

रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने उमेश पाल की रेकी करने वाले पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया था. इनमें अतीक अहमद का मुंशी और ड्राइवर शामिल थे. इन लोगों की निशानदेही पर पुलिस ने ऑफिस से लाखों रुपये और हथियार बरामद किए थे. आज उसी कार्यालय में जगह-जगह खून के धब्बे और एक चाकू बरामद किया गया है.

अतीक की पत्नी का पता नहीं

उमेश पाल हत्याकांड के लगभग दो महीने बाद भी अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता फरार है. पुलिस की टीमें लगातार शाइस्ता की तलाश में लगी हुई हैं. सूत्रों के मुताबिक ऐसी भी खबरें हैं कि शाइस्ता पर इनाम बढ़ाने पर विचार किया जा रहा है. इससे पहले शाइस्ता पर इनाम 25 हजार से बढ़ाकर 50 हजार रुपये किया गया था. अब इस इनाम को बढ़ाकर एक लाख रुपये करने की तैयारी चल रही है.

वीडियो: अतीक अहमद का आखिरी भाषण! मोदी, अखिलेश, राजा भइया और इमरान प्रतापगढ़ी पर क्या बोला था?

Advertisement