The Lallantop

हड़पी गई जमीन की डील करने आया था अतीक का वकील, होटल में मौजूद औरतों का भी पता चला

लखनऊ के एक बड़े होटल में 12 करोड़ की डील करने आई महिला का रहस्य खुला

Advertisement
post-main-image
12 करोड़ की डील से पर्दा उठा | फोटो: आजतक

अतीक अहमद के वकील विजय मिश्रा की गिरफ्तारी के बाद कई खुलासे हुए हैं. बताया जाता है कि विजय मिश्रा अतीक की बेनामी संपत्तियों डील करने लखनऊ पहुंचे थे. विजय के साथ अतीक के परिवार की एक महिला और दो अन्य औरतें भी थीं. ये लोग लखनऊ के एक बड़े होटल में रुके थे, हालांकि जब तक एसटीएफ वहां पहुंची, उससे पहले ही सभी औरतें वहां से चली गईं थीं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

आजतक से जुड़े आशीष श्रीवास्तव की एक रिपोर्ट के मुताबिक माफिया अतीक और अशरफ अहमद के वकील विजय मिश्रा ने यूपी एसटीएफ को बताया है कि वो किस मकसद से लखनऊ आए थे. और वो औरतें कौन थीं. उनके मुताबिक वो अतीक की एक बेनामी संपत्ति का सौदा करने लखनऊ पहुंचे थे. होटल में आईं महिलाओं में से एक अशरफ की पत्नी जैनब थीं. और ये सौदा जैनब के सामने ही होना था.

पुलिस के मुताबिक वकील विजय मिश्रा लखनऊ जेल में अतीक के बेटे उमर से भी मिले थे. उमर को अतीक की बेनामी संपत्ति की पूरी जानकारी है. अब पुलिस उमर से लखनऊ जेल जाकर पूछताछ करने की तैयारी कर रही है, इसके साथ ही जैनब की तलाश भी शुरू कर दी गई है.

Advertisement
12 करोड़ की डील होनी थी?

आजतक से जुड़े अरविंद ओझा की एक रिपोर्ट के मुताबिक वकील विजय मिश्रा अतीक की जिस जमीन का सौदा करने लखनऊ आए थे, प्रयागराज पुलिस ने उसे जब्त कर लिया है. बताया जाता है कि अतीक अहमद ने अगस्त 2015 में प्रयागराज की सदर तहसील के कटहुला गौसपुर गांव के रहने वाले 14 गरीब लोगों की ये जमीन जबरन खरीदी थी. और इसे अपने एक करीबी के नाम करवा दिया था. पुलिस के मुताबिक इस जमीन की कीमत 12 करोड़ 42 लाख रुपए है.

किसे दिए जाने थे ये रुपए?

एसटीएफ को ये भी पता लगा है कि लखनऊ में एक नेता से मुलाकात के बाद विजय मिश्रा को इस जमीन का सौदा करना था. इसके लिए मिश्रा को एडवांस में 7 करोड़ रुपए मिलने थे. वो इस जमीन की रकम शाइस्ता और जैनब फातिमा को पहुंचाते. लेकिन, ये सब होता उससे पहले ही इन सबकी प्लानिंग धरी रह गई, क्योंकि एसटीएफ ने जमीन की डील होने से पहले ही वकील विजय मिश्रा को अरेस्ट कर लिया.

वीडियो: अतीक अहमद के वकील को UP पुलिस ने अरेस्ट किया, उमेश पाल की लोकेशन शेयर की थी

Advertisement

Advertisement