The Lallantop

यूपी पुलिस अतीक अहमद और अशरफ को अलग-अलग गाड़ियों में कहां ले जा रही है?

दोनों भाइयों को अलग-अलग गाड़ी में बैठाया गया.

Advertisement
post-main-image
अतीक अहमद को उमेश पाल अपहरण केस में उम्रकैद की सजा हो चुकी है (फाइल फोटो- PTI)

उमेश पाल हत्याकांड की जांच में जुटी यूपी पुलिस अतीक अहमद (Atiq Ahmed) और उसके भाई अशरफ को कौशांबी लेकर पहुंची है. ये पूरी कार्रवाई उमेश पाल मर्डर केस में हो रही है. दोनों भाइयों को अलग-अलग गाड़ी में बैठाया गया था. प्रयागराज पुलिस दोनों को कौशांबी के पुरामुफ्ती थाने लेकर आई है. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, अतीक के शार्प शूटर अब्दुल कवि के ठिकानों से भी पुलिस को काफी हथियार मिले थे. अब्दुल कौशांबी का ही रहने वाला है. विधायक राजूपाल हत्याकांड में वांटेड अब्दुल कवि ने 5 अप्रैल को CBI कोर्ट में सरेंडर किया था.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

खबर है कि अतीक अहमद और उसके भाई को पुलिस फतेहपुर भी लेकर जा सकती है. इंडिया टुडे से जुड़े समर्थ श्रीवास्तव की रिपोर्ट के मुताबिक, यूपी पुलिस ने फतेहपुर में अतीक अहमद के करीबियों के यहां छापेमारी की है. ये छापेमारी उमेश पाल मर्डर में इस्तेमाल हथियारों की खोजबीन के लिए की गई है. 13 अप्रैल को प्रयागराज कोर्ट ने अतीक और उसके भाई को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा था. पुलिस दोनों से उमेश पाल हत्याकांड को लेकर पूछताछ करने वाली है.

यूपी पुलिस ने फतेहपुर में अतीक के तीन करीबियों को भी हिरासत में लिया है. पुलिस ने फतेहपुर के पनी और चौधराना इलाके में कई घरों में छापेमारी की है. सूत्रों ने बताया कि हिरासत में लिए गए तीन लोगों को अतीक और अशरफ के सामने लाया जाएगा. फिर पूछताछ की जाएगी.

Advertisement
26 अप्रैल तक यूपी में रहेगा अतीक

उमेश पाल अपहरण मामले में अतीक अहमद को उम्रकैद की सजा हो चुकी है. 28 मार्च को कोर्ट ने अतीक के भाई अशरफ अहमद सहित सात आरोपियों को आरोपों से मुक्त कर दिया है. 13 अप्रैल को उमेश पाल हत्याकांड केस में कोर्ट में उसे पेश किया गया था. साथ ही उसके भाई खालिद आजिम उर्फ अशरफ की भी पेशी थी. मर्डर केस में अशरफ सहित अतीक के परिवार के कई सदस्य आरोपी हैं. 13 अप्रैल को ही अतीक के बेटे असद अहमद की पुलिस एनकाउंटर में मौत हो गई. यूपी पुलिस ने दावा किया कि झांसी में असद और उसके सहयोगी गुलाम को एनकाउंटर में मार दिया गया. 24 फरवरी से यूपी पुलिस असद की तलाश कर रही थी.

अतीक और अशरफ को 26 अप्रैल तक प्रयागराज की नैनी जेल में रखा जाएगा. रिमांड खत्म होने के बाद अशरफ को बरेली जेल में और अतीक को साबरमती जेल में सुरक्षित पहुंचाया जाएगा.

वीडियो: अतीक अहमद की खौफ की पूरी कहानी, मारे गए विधायक राजू पाल की पत्नी पूजा पाल ने लल्लनटॉप को बताई

Advertisement

Advertisement