The Lallantop

उत्तराखंड सर्वे: जहां सिर्फ बीजेपी-कांग्रेस की लड़ाई, देखिए वहां कौन जीत रहा

इस साल पांच राज्यों में होने वाले चुनाव की घोषणा हो गई है और ओपिनियन पोल भी आ गया है.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop

उत्तर प्रदेश समेत पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों की घोषणा हो चुकी है. यूपी और मणिपुर के अलावा पंजाब, उत्तराखंड और गोवा के चुनाव एक-एक चरण में ही पूरे कराए जाएंगे और होली से पहले 11 मार्च को ही सभी राज्यों में नई सरकार चुन ली जाएगी.

Advertisement

इन चुनावों की घोषणा के साथ ही चुनावी सर्वे का दौर शुरू हो गया है. अभी तक उत्तर प्रदेश के दो और पंजाब का एक सर्वे जारी हो चुका है, जिनमें जनता के अलग-अलग रुझान देखने को मिले हैं. इस बार हम आपके लिए लाए हैं उत्तराखंड का ओपिनियन पोल, जो एबीपी न्यूज, लोकनीति और CSDS ने किया है. 5 से 12 दिसंबर के बीच हुआ ये सर्वे उत्तराखंड में बीजेपी को मजबूत स्थिति में दिखा रहा है.

आइए आपको सिलसिलेवार तरीके से बताते हैं उत्तराखंड की जनता के रुझान...

Advertisement

किस पार्टी को मिलेंगी कितनी सीटें?

उत्तराखंड के चुनाव में स्थानीय दलों की भूमिका बेहद कम है. वहां सीधी टक्कर कांग्रेस और बीजेपी में ही है, जिसमें बीजेपी बाजी मारती दिख रही है. सर्वे के मुताबिक 70 सीटों के इस चुनाव में बीजेपी स्पष्ट बहुमत हासिल कर सकती है.

बीजेपी: 35-43 कांग्रेस: 22-30

किस पार्टी को मिलेंगे कितने वोट?

बीजेपी: 40% कांग्रेस: 33%

Advertisement

किसे मुख्यमंत्री देखना चाहते हैं लोग?

हरीश रावत: 19% भुवन चंद्र खंडूरी: 13%

किस इलाके में कौन सी पार्टी है लोगों की पहली पसंद?

गढ़वाल: बीजेपी कुमाऊं: कांग्रेस मैदान: बीजेपी

चुनाव में किन मुद्दों पर रहेगा फोकस?

बेरोजगारी: 18% विकास: 17% महंगाई: 11% नोटबंदी: 1%


ये भी पढ़ें:

आपके इलाके में कब है पोलिंग, यहां जानें

सर्वे: यूपी में अबकी बार स्पष्ट बहुमत से भाजपा सरकार

यूपी का चुनावी सर्वे, जिसे पढ़कर सबके तोते उड़ जाएंगे

पंजाब का ये सर्वे केजरीवाल के बारे में अनोखी बात बता रहा है

दिल्ली के अपने विधायक को पंजाब में चुनाव लड़ाने ले जा रहे केजरीवाल

Advertisement