The Lallantop

असम: पहले दौर के चुनाव में लड़ेंगे कित्ते दागी?

539 में से 30 यानी 6 फीसदी उम्मीदवारों पर क्रिमिनल केस दर्ज हैं. संभल कर बटन दबाना.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
चुनाव आ लिए भाई. असम में पहले दौर की वोटिंग है 4 अप्रैल को. इस दिन कुल 539 कैंडिडेट लड़ेंगे. किसकी कमीज पर कितने दाग हैं, अपने पास पूरा हिसाब-किताब है. असम इलेक्शन वॉच और एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) ने ये आंकड़े दिए हैं. पढ़ें और सोच-समझकर वोट करें.

1

539 में से 30 (6 फीसदी) उम्मीदवारों पर क्रिमिनल केस दर्ज हैं.

2

कुल 25 यानी 5 फीसदी के खिलाफ सीरियस क्रिमिनल केस हैं. इनमें हत्या, हत्या की कोशिश, किडनैपिंग और महिलाओं के खिलाफ अपराध शामिल हैं.

3

दो कैंडिडेट ने बताया है कि उन पर हत्या का केस (धारा 302) दर्ज है. ये हैं थोवरा से बीजेपी कैंडिडेट कुशल डोवारी और आमगुड़ी से निर्दलीय कैंडिडेट जनार्दन हजारिका.

4

हत्या की कोशिश (धारा 307) का केस एक उम्मीदवार पर दर्ज है. वही कुशल दोवाड़ी, बीजेपी वाले.

5

महिलाओं के खिलाफ अपराध का केस एक पर है. सोनई से इंडिपेंडेट कैंडिडेट हैं इबुनगोबी सिंघा.

6

किडनैपिंग (धारा 364A) का केस भी एक कैंडिडेट पर है. अब्दुल अहद चौधरी. करीमगंज से निर्दलीय उम्मीदवार.

पार्टियों का हिसाब-किताब

कांग्रेस: 65 में से 8 (12 परसेंट) बीजेपी: 54 में से 3 (6 परसेंट) AIUDF: 27 में से 3 (11 परसेंट) CPI(M): 10 में से 1 (10 परसेंट) CPI(ML): 6 में से 1 (17 परसेंट) इंडिपेंडेंट: 280 में से 14 (5 परसेंट)

रेड अलर्ट वाली सीटें

पहले दौर के चुनाव में 3 सीटों पर रेड अलर्ट है. करीमगंज नॉर्थ, सोनई और हैलाकंडी. यहां 3 या ज्यादा उम्मीदवारों पर क्रिमिनल केस हैं. ऐसी सीटों पर रेड अलर्ट घोषित किया जाता है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement