The Lallantop

ओवैसी के सरकारी बंगले की खिड़की टूटी मिली, दिल्ली पुलिस ने शुरू की जांच

इससे पहले भी कई बार ओवैसी के दिल्ली वाले बंगले की खिड़कियां टूट चुकी हैं!

Advertisement
post-main-image
ओवैसी के बंगले में ऐसा पहली बार नहीं हुआ है | फाइल फोटो: आजतक

AIMIM के मुखिया असदुद्दीन ओवैसी के दिल्ली स्थित सरकारी बंगले में कथित तौर पर तोड़फोड़ हुई है. आजतक के अरविंद ओझा की रिपोर्ट के मुताबिक ये घटना कल यानी रविवार, 13 अगस्त की शाम को घटी. बंगले में मौजूद केयर टेकर ने पुलिस को फोन करके घटना की जानकारी दी. जब पीसीआर मौके पर पहुंची तो बंगले की खिड़की का कांच टूटा हुआ था. इसके बाद इलाके के DCP और SHO सहित कई बड़े अधिकारी मौके पर पहुंचे. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

आजतक के मुताबिक पुलिस से जुड़े सूत्रों ने बताया कि अशोका रोड पर बंगाल नंबर- 34 में लोकसभा सांसद असदुद्दीन ओवैसी रहते हैं. रविवार को उनके यहां सर्वेंट क्‍वार्टर में रहने वाले रोहित ने पुलिस को बताया कि शाम को अचानक उनका कुत्ता जोर-जोर से भौंकने लगा. जब रोहित ने सर्वेंट क्‍वार्टर से बाहर निकलकर देखा तो किसी ने कथित तौर पर बंगले की खिड़की का कांच तोड़ दिया था. रोहित के मुताबिक उन्होंने काफी देर तक आस-पड़ोस में पता किया, लेकिन नहीं पता लगा कि कांच कैसे टूटा? पुलिस ने भी मौके पर जाकर जांच पड़ताल की है. डीसीपी नई दिल्ली के मुताबिक अभी मामले की जांच चल रही है.

ये पहली बार नहीं हुआ

दिल्ली में असदुद्दीन ओवैसी के सरकारी बंगले पर ऐसा पहली बार नहीं हुआ है. इसी साल 19 फरवरी को भी उनके यहां कथित तौर पर अज्ञात लोगों द्वारा हमला करने का मामला सामने आया था. सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर केस दर्ज किया था. मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारियों ने बताया था कि असदुद्दीन ओवैसी के अशोका रोड स्थित आवास पर कुछ अज्ञात लोगों ने हमला किया. इस संबंध में ओवैसी ने शिकायत दर्ज कराई थी.

Advertisement

ओवैसी ने दिल्ली पुलिस को टैग करते हुए एक ट्वीट भी किया था. इसमें उन्होंने लिखा था, "मेरे दिल्ली आवास पर फिर से हमला हुआ है. 2014 के बाद यह चौथी घटना है. आज रात मैं जयपुर से लौटा और मेरे घरेलू सहायक ने बताया कि बदमाशों के एक झुंड ने पथराव किया, जिससे खिड़कियां टूट गईं. यह चिंताजनक है कि यह एक तथाकथित 'हाई सिक्योरिटी' क्षेत्र में हुआ है. मैंने पुलिस से शिकायत कर दी है."

Advertisement
Advertisement