The Lallantop

दिल्ली मेट्रो में CM केजरीवाल को जान से मारने के मेसेज, इंस्टा ID किसकी निकली?

इस तरह के मेसेज राजीव चौक और पटेल नगर मेट्रो स्टेशन के नाम वाले साइनबोर्ड पर लिखे मिले हैं. साथ ही कोच की दीवारों पर भी इस तरह के मेसेज लिखे थे. वायरल तस्वीरों में इंस्टाग्राम आईडी को मेंशन किया गया है.

Advertisement
post-main-image
सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर. (फोटो: सोशल मीडिया/इंडिया टुडे)

दिल्ली मेट्रो में CM अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) को जान से मारने के मेसेज लिखे गए हैं. सोशल मीडिया पर इनकी तस्वीरें तेजी से वायरल हुईं. आम आदमी पार्टी ने इन संदेशों के लिए भारतीय जनता पार्टी पर आरोप लगाया है.

Advertisement

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस तरह के मेसेज राजीव चौक और पटेल नगर मेट्रो स्टेशन के नाम वाले साइनबोर्ड पर लिखे मिले हैं. साथ ही कोच की दीवारों पर भी इस तरह के मेसेज लिखे थे. वायरल तस्वीरों में इंस्टाग्राम आईडी को मेंशन किया गया है. ID पर यूजर का नाम अंकित गोयल लिखा हुआ मिला है.

इस सबंध में आम आदमी पार्टी ने 20 मई को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की. दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी सिंह ने कहा कि CM अरविंद केजरीवाल को जान से मारने की धमकी और हमला करने की धमकी लिखी गई हैं. उन्होंने कहा इस तरह के संदेश दिल्ली के मुख्य मेट्रो स्टेशंस पर लिखे गए, सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता होने के बाद भी अभी तक आरोपियों को नहीं पकड़ा गया है. आतिशी ने आगे कहा,

Advertisement


“दिल्ली पुलिस संज्ञान क्यों नहीं ले रही?, आरोपी अपनी इंस्टाग्राम ID से पोस्ट करता है और कोई पकड़ता भी नहीं है. स्वाति मालीवाल वाले केस में फर्जी आरोपों पर यही दिल्ली पुलिस अपनी बटालियन लेकर गई थी आरोपों को नोट करवाने. ये धमकी भाजपा और प्रधानमंत्री कार्यालय की साजिश का हिस्सा है . भारतीय जनता पार्टी को अगर हिम्मत हो तो अरविंद केजरीवाल जैसा काम करके दिखाए. दिल्ली में 7 सीटों पर भाजपा की हार हो रही है और हार की बौखलाहट से अरविंद केजरीवाल पर हमले की तैयारी हो रही है.”

इधर पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा, 

“मैं सरकार, प्रशासन और चुनाव आयोग से कहना चाहता हूं कि अगर अरविंद केजरीवाल को कुछ हुआ तो इसके लिए पीएमओ, भाजपा और नरेंद्र मोदी जिम्मेदार होंगे.”

Advertisement

BJP ने भी इस मामले में प्रतिक्रिया दी है. दिल्ली BJP के अध्यक्ष विजेंद्र सचदेवा ने कहा,

“आम आदमी पार्टी ने ये स्क्रिप्ट लिख ली है कि किस दिन अरविंद केजरीवाल पर हमला होना है और किस दिन जूता फिंकवाना है. इसलिए मैं शासन, प्रशासन और चुनाव आयोग से कहना चाहता हूं कि अगर अरविंद केजरीवाल पर कोई हमला होता है तो इसकी जिम्मेदार आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल खुद होंगे.”

न्यूज एजेंसी PTI की रिपोर्ट के अनुसार, एक पुलिस अधिकारी ने कहा है कि उन्हें इस मामले की जानकारी मिली है और इसके आधार पर जांच शुरू कर दी गई है. अधिकारी ने बताया कि मेट्रो के जिस कोच पर संदेश लिखे हुए मिले हैं, उसे ढूंढने के लिए एक टीम तैनात की गई है.

(यह स्टोरी हमारे साथ इंटर्नशिप कर रहे रोहित ने लिखी है.)

वीडियो: लल्लनटॉप चुनाव यात्रा: "अगर रोजगार नहीं दिया, तो ये सरकार भी बेरोजगार हो जाएगी" हिसार के युवा किस पर खफा हैं?

Advertisement