श्री श्री यमुना किनारे कर पाएंगे कल्चरल प्रोग्राम का श्री गणेश
NGT ने रविशंकर पर पांच करोड़ का जुर्माना लगाया. लेकिन प्रोग्राम के लिए मंजूरी दे दी है.
Advertisement

फोटो - thelallantop
श्री श्री रविशंकर के यमुना किनारे होने वाले प्रोग्राम पर रायता फैलता जा रहा है. इको फ्रेंडली लोगों ने इवेंट पर रोक की मांग की. लेकिन दो दिन चली सुनवाई के बाद NGT ने फैसला किया कि श्री श्री रविशंकर को प्रोग्राम करने दिया जाए. हालांकि NGT ने पूरे प्लान का खुलासा न करने पर 5 करोड़ रुपये का जुर्माना भी लगाया. NGT ने DDA पर भी 5 लाख रुपये का जुर्माना लगाया. https://twitter.com/PTI_News/status/707534238636068864 https://twitter.com/PTI_News/status/707534574088138753 सूत्रों के मुताबिक, प्रेसिडेंट प्रणब मुखर्जी के बाद पीएम नरेंद्र मोदी भी इस प्रोग्राम में हिस्सा नहीं लेंगे. इससे पहले साइट का दौरा करने गई एक्सपर्ट्स की टीम ने कहा, 'यमुना किनारे हुए डैमेज पर श्री श्री रविशंकर पर कम से कम 100 करोड़ रुपये का जुर्माना लगना चाहिए.' आगे जानिए NGT में चल रहे इस केस की टॉप अपडेट्स. 1. NGT ने पर्यावरण मंत्रालय को फटकार लगाते हुए एफिडेविट जमा करने के लिए कहा. केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा, 'NGT ने जो एफिडेविट मांगा था, हमने जमा कर दिया है. मामला NGT में हैं. हम कुछ नहीं बोलेंगे.' https://twitter.com/ANI_news/status/707470620729196544 2. जल संसाधन मंत्रालय ने NGT से कहा, 'श्री श्री रविंशकर के प्रोग्राम के लिए इजाजत नहीं दी गई थी.' NGT ने दिल्ली, केंद्र सरकार और DDA से पूछा, 'इस प्रोग्राम से पर्यावरण पर होने वाले प्रभावों के बारे में क्या स्टडी की गई थी.' NGT ने पर्यावरण मंत्रालय से रुख साफ करने के लिए कहा. पूछा- क्या ये निर्माण परमानेंट है या टेम्परेरी? इतने लोगों को बुलाया गया है, उनके पीने के पानी का क्या इंतजाम है? https://twitter.com/PTI_News/status/707476528783753217 3. दिल्ली सरकार ने NGT से कहा, 'प्रोग्राम में पीएम मोदी को हिस्सा लेना था. क्योंकि वो स्टेज स्ट्रक्चर परमानेंट नहीं है, इसलिए पीएम मोदी के लिए अलग से स्टेज बन रहा है.' NGT ने दिल्ली पॉल्यूशन कंट्रोल रूम से पूछा कि क्या आर्ट ऑफ लिविंग की ओर से नदी में डाले इन्जाइम को चैक किया गया? क्या आपने दिल्ली में कभी इतने बड़े लेवल पर यमुना के बाढ़ क्षेत्र पर कंस्ट्रक्शन होता देखा है?
इस वजह से नाम के आगे श्री श्री रविशंकर ने लगाया श्री श्री
4. श्री श्री रविशंकर ने कहा, 'मैं सभी पार्टियों से रिक्वेस्ट करता हूं इवेंट को लेकर राजनीति न की जाए.' https://twitter.com/ANI_news/status/707472147644588032 5. प्रोग्राम के लिए सेना ने यमुना पर पंटून पुल बनाया. इसको लेकर राज्यसभा में बुधवार को विपक्ष चौड़ में आ गई. सीताराम येचुरी ने कहा, 'श्री श्री रविशंकर के पर्सनल प्रोग्राम में सेना के जवान मदद कैसे कर रहे हैं.' सदन में 'सेना का गलत इस्तेमाल न करो. रक्षा करो' नारे लगाए गए. 6. सरकार की तरफ से मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा, 'रविशंकर कुदरत लवर हैं. उनके इरादे पर सवाल नहीं खड़े किए जा सकते. सभी नियमों का पालन किया जाना जरूरी है.' 7. NGT में मंगलवार को सुनवाई के दौरान दिल्ली सरकार ने कहा, 'इवेंट के लिए दिल्ली पुलिस और फायर ब्रिगेड की तरफ से परमिशन नहीं दी गई.' डीडीए ने कोर्ट में कहा कि किसी तरह के नियमों का उल्लंघन नहीं हुआ है. 8. आर्ट ऑफ लिविंग के 35 साल पूरे हो रहे हैं. इसी को लेकर 11 से 13 मार्च तक दिल्ली में यमुना किनारे वर्ल्ड कल्चरल फेस्टिवल होना है. नेचर के रक्षक आनंद ने कुदरत की फिक्र करते हुए NGT से प्रोग्राम में रोक लगाने की अपील की. 9. याद रहे कि सेना ने रविशंकर के प्रोग्राम के लिए 2 पंटून पुल बनाए हैं. बताया जाता है कि ये पुल सुरक्षा की वजह से बनाए गए हैं. 10. इस प्रोग्राम में करीब 35 लाख लोग शामिल होंगे. पर्यावरण वालों का कहना है कि 35 लाख लोगों के आने से करीब 2 लाख 10 हजार टन का वजन नाजुक से ईको-सिस्टम पर पड़ेगा. पर्यावरण कार्यकर्ता आनंद ने कहा, ‘हमने नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल में अपील की है, ताकि ये प्रोग्राम रद्द किया जा सके.’
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement
Advertisement

















.webp?width=120)

