सलमान के बंगले के बाहर अर्शी को देखा गया.
दो हफ्ते पहले अर्शी खान की बिग बॉस से विदाई हुई थी. मगर शायद उन्हें ख़बरों में रहना पसंद है. उन्हें कोई अच्छी वजह नहीं मिलती तो बुरी वजह खोज लेती हैं. और इस बार वो बिना अपॉइंटमेंट सलमान खान के बंगले पर पहुंच गई थीं. सलमान के बंगले से चला अर्शी खान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में अर्शी सलमान खान के घर के बाहर यानी बांद्रा में स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट्स के सामने खड़ी हैं. और अंदर घुसने के लिए मिन्नतें कर रही हैं.

जाने अर्शी को देखकर वहां मीडिया आ गया. या फिर वो अपने साथ मीडिया लेकर चली थीं. उन्होंने मीडिया को बताया कि गार्ड कह रहे हैं कि वो उन्हें घुसने नहीं देंगे.
'हमने सोचा फ्राइडे है तो सलमान से मिल लें. पता नहीं था वो घर पर हैं या नहीं. मेरे मेनेजर ने उनसे अपॉइंटमेंट लेने की कोशिश की लेकिन मिल नहीं पाया. तो मैंने सोचा चलो चलते हैं.'

उनकी सहेली कहती हैं:
'सलीम अंकल से ही मिल लेते एक सेकंड के लिए. हम तो बस बुके देने आए थे.'
अर्शी 3 महीने बिग बॉस में रहीं. जिसमें उनकी सलमान से कुछ ख़ास बनी नहीं. सलमान से अक्सर तनातनी बनी रहती थी. फिर उनके बंगले पर जाने के पीछे अर्शी का क्या मकसद था, पता नहीं.
ये भी पढ़ें: ये है साउथ का वो ओछा सिनेमा जिस पर हंसिका मोटवानी को गर्व है