The Lallantop

विजय देवरकोंडा ने कहा- 'पैसे नहीं थे, दोस्त से उधार लेकर दे रहा डोनेशन!'

कोरोनावायरस के लिए 'अर्जुन रेड्डी' फेम विजय देवरकोंडा ने इतने पैसे डोनेट किए हैं.

Advertisement
post-main-image
फिल्म 'अर्जुन रेड्डी' के एक सीन में विजय देवरकोंडा. दूसरी तस्वीर उनके डोनेशन अनाउंमेंट वीडियो का स्क्रीनग्रैब.
विजय देवरकोंडा कोरोनावायरस महामारी के दौरान बिलकुल ही गायब थे. कुछ दिन पहले उन्होंने हैदराबाद पुलिस से मुलाकात करके वापसी की. लोगों ने उन्हें फर्जी हीरो बताकर खूब ट्रोल किया. अब विजय ने अनाउंस किया है कि वो इस महामारी से लड़ने के लिए 1.30 करोड़ रुपए का डोनेशन करेंगे. उन्होंने ये भी बताया कि जो कुछ भी हुआ वो उसके लिए तैयार नहीं थे. उनके पास पैसे नहीं थे. अब वो लोगों की मदद भी अपने दोस्त से पैसे उधार लेकर कर रहे हैं, जिसे वो फिल्मों की शूटिंग शुरू होने के बाद वापस कर देंगे. विजय देवरकोंडा ने एक वीडियो बनाकर बताया कि आने वाले दिनों में वो लोगों के लिए क्या-क्या करने वाले हैं. बकौल विजय वो अपने जीवन में कम से कम 1 लाख लोगों की रोज़गार देना चाहते हैं. इसके लिए उन्होंने 2019 में एक सीक्रेट प्रोजेक्ट शुरू किया है. द देवरकोंडा फाउंडेशन के तहत इस प्रोजेक्ट पर काम किया जा रहा है. इसकी मदद से नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को पहले ट्रेनिंग दी जाएगी और फिर नौकरी. इससे अब तक 650 से ज़्यादा लोग जुड़ चुके हैं. 50 लोगों की ट्रेनिंग पूरी हो चुकी है. और 2 को नौकरी भी (ऑफर लेटर) मिल चुकी है. इस सब के लिए विजय ने 1 करोड़ रुपए डोनेट किए हैं. ये तो फ्यूचर की बात हो गई. अब सवाल ये कि आज के टाइम में परेशान लोगों की मदद के लिए विजय क्या कर रहे हैं. विजय ने प्रण किया है कि वो इस महामारी के दौर में आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के 2000 परिवारों की मदद करेंगे. इसके लिए उन्होंने 25 लाख रुपए दिए हैं. इन सब लोगों की मदद उनकी वेबसाइट की मदद से की जाएगी. विजय के फाउंडेशन से जुड़ने के बाद आपको आपके नज़दीकी सुपरमार्केट में जाकर ज़रूरत की चीज़ें खरीदनी है और फाउंडेशन डायरेक्ट सुपरमार्केट को पेमेंट कर देगा. लेकिन ये थोड़ी हाई-टेक बात हो गई. यानी इस सुविधा का लाफ वही लोग उठा सकेंगे, जिनके पास फोन और इंटरनेट जैसे साधन होंगे. लेकिन जिन लोगों को वाकई मदद की ज़रूरत है, विजय अपने इस प्रोजेक्ट से उनकी कुछ खास मदद नहीं कर पाएंगे. ये दो बड़े अनाउंसमेंट थे, जो विजय ने अपने सोशल मीडिया हैंडल और यूट्यूब वीडियो में किया था. उनकी सारी बातें आप इस वीडियो में सुन-देख सकते हैं: ये तो हो गई सोशल लाइफ. अगर विजय के करियर की बात करें, तो वो लॉकडाउन से पहले पुरी जगन्नाथ की फिल्म 'फाइटर' की शूटिंग कर रहे थे. इस फिल्म में उनके साथ अनन्या पांडे नज़र आएंगी. इस फिल्म को अलग-अलग भाषाओं में देशभर में रिलीज़ किया जाएगा.
वीडियो देखें: हैदराबाद पुलिस से मिलने पर क्यो ट्रोल हुए विजय देवरकोंडा?

Advertisement
Advertisement