अमेरिका की सरकार टेक्नॉलजी कंपनी Apple पर मुकदमा दायर करने जा रही है. अमेरिका की सरकार ने Apple पर बाजार में गैरकानूनी एकाधिकार (antitrust lawsuit) बनाए रखने के आरोप लगाए हैं. साथ ही प्रतिस्पर्धी कंपनियों को गलत तरीकों से बाजार से बाहर रखने और कीमतों पर कंट्रोल रखने (engineering an illegal monopoly) की बात कही गई है.
Apple को अमेरिका की सरकार ने दिया बड़ा ‘झटका’, Iphone महंगे होने की वजह बताई
अमेरिकी जस्टिस डिपार्टमेंट ने आरोप लगाए हैं कि Apple कंपनी अगर कानून की इज्जत करती तो लोगों को Iphone के लिए इतनी कीमत न देनी पड़ती.
.webp?width=360)
The Guardian की खबर के मुताबिक अमेरिका के न्याय विभाग (US Justice department) और 16 स्टेट्स के अटॉर्नी जनरल्स ने Apple पर गैरकानूनी एकाधिकार बनाए रखने के मामले में मुकदमा दायर करने का फैसला लिया है. Apple पर आरोप लगाए गए हैं कि कंपनी ने सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में एकाधिकार रखने और दूसरी कंपनियों को बाजार से बाहर रखने की कोशिश की है. जिसकी वजह से ग्राहकों को ज्यादा कीमत चुकानी पड़ती है.
इस केस के बाद एप्पल भी अमेजन, गूगल और मेटा जैसी कंपनियों की लिस्ट में शामिल हो गई है. जो अमेरिकी सरकार के एंटीट्रस्ट मुकदमे का समाना कर रही हैं.
ये भी पढ़ें: दादी के साथ बचपन की फोटो अपलोड की थी, गूगल ने अकाउंट ब्लॉक कर दिया, मामला हाई कोर्ट तक जा पहुंचा
जस्टिस डिपार्टमेंट ने क्या आरोप लगाएअमेरिकी जस्टिस डिपार्टमेंट ने आरोप लगाए हैं कि एप्पल अगर कानून की इज्जत करती तो लोगों को Iphone के लिए इतनी कीमत न देनी पड़ती. ये भी कहा गया कि एप्पल ने बाजार पर राज नई टेक्नॉलजी लाकर नहीं किया है. बल्कि दूसरी कंपनियों को प्रतिस्पर्धा से बाहर रखकर किया है. ऐसा करना ग्राहकों और डेवलपर्स दोनों के लिए नुकसानदेह है. इसकी वजह से ग्राहकों को कम विकल्प मिलते हैं. ज्यादा कीमत देनी पड़ती है और खराब क्वालिटी के ऐप्स मिलते हैं.
ये भी आरोप लगाए गए हैं कि एप्पल बाहरी ऐप्स को अपने ऐप स्टोर पर जगह देना मुश्किल बनाता है. जिससे बाहरी ऐप्स बेहतर परफॉर्म नहीं करते. साथ ही ये भी कहा गया कि ऐसा करके एप्पल ने पिछले 15 सालों में ऐप स्टोर से किसी बाहरी ऐप के खरीदे जाने या उसमें पेमेंट किए जाने पर 30% कमीशन लिया है. अगर इसका विरोध नहीं किया गया तो एप्पल कंपनी अपने एकाधिकार को कायम रखने की कोशिश करती रहेगी. फिलहाल कंपनी की तरफ से इस बारे में कोई बयान नहीं दिया गया है.
मुकदमे पर एप्पल ने क्या कहा?मनी कंट्रोल के मुताबिक इस खबर के आने के बाद गुरुवार 21 मार्च को एप्पल के शेयर मेें 4.3% की गिरावट भी देखी गई है. साथ ही कंपनी ने कहा है कि मुकदमा तथ्यों और कानूनी तौर पर गलत है. हम इसका पूरा विरोध करेंगे. साथ ही ये भी कहा कि इससे सरकार उन कंपनियों को फायदा पहुंचाना चाहती है, जो एप्पल के साथ फ्री में व्यापार करना चाहती हैं.
वीडियो: खर्चा-पानी: एप्पल और सैमसंग जैसी कंपनियों के भारत में इंटरेस्ट के पीछे ये राज़ है!













