The Lallantop

कश्यप की नई फ़िल्म, रमन राघव के ऊपर

अनुराग कश्यप की नयी फिल्म. बॉम्बे वेल्वेट के बाद. इस बार फिर डार्क थ्रिलर. सीरियल किलर के ऊपर. पोस्टर आये हैं.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
अनुराग कश्यप अपने टाइप का एक और आइटम लेके आ रहे हैं. आइटम. फिल्म नहीं. उनकी फिल्में आइटम ही होती हैं. एक बार फिर से डार्क, थ्रिलिंग माल. स्टफ़ नहीं, माल. क्यूंकि कश्यप देसी हैं. देशी नहीं, देसी. फिल्म है रमन राघव के ऊपर. रमन राघव यानी इंडिया का सबसे पुराने सीरियल किलर में से एक. शायद सबसे पुराना. मेंटल. साइको.  60 के दशक में बम्बई में घूमता था. अब मुंबई हो गया है. तब बम्बई रात को सोती थी. ये जागता था. किसी को भी मार देता था. पीट पीट कर. फिल्म के पोस्टर निकाले हैं अनुराग कश्यप ने. फ़ेसबुक पे सटाई हैं फोटू. तीन हैं. यहीं देख लेओ. कहीं न जाओ. Raman RaghavRaman Raghav Raman Raghav [facebook_embedded_post href="https://www.facebook.com/NawazuddinSiddiqui/photos/a.519017414780384.135264.476728429009283/1369997336349050/"]

Advertisement
Advertisement