ये स्टोरी द लल्लनटॉप में इंटर्नशिप कर रहीं आकांक्षा ने एडिट की है.
वो बच्चों को पोलियो पिलाने आए थे, उन्हीं की जान ले ली
पाकिस्तान की बात है, हमला करने वाले ग्रुप की धमकी, पोलियो वालों को जहां पाएंगे वहां मारेंगे.
Advertisement

Source- Reuters
WHO ने दावा किया है कि दुनिया में पोलियो के बस 9 केस बचे हैं. इनमें से 7 पाकिस्तान मे हैं. कुछ इस्लामिक कट्टरपंथी ग्रुप अक्सर पोलियो कैम्पेन को ठप्प करने की कोशिश करते रहते हैं. इनको लगता है पोलियो वैक्सिनेशन यहां के बच्चों को स्टरिलाइज़ करने की पश्चिमी देशों की साजिश है. पाकिस्तान के कराची में पोलियो वर्कर्स की सुरक्षा में लगे 7 पुलिस वालों की हत्या कर दी गई. इस कांड की जिम्मेदारी तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान जमातउल अहरर ने ली है. ये वही ग्रुप है जिसने मार्च में चिल्ड्रेन पार्क में हमला किया था. जिसमें 73 लोग मारे गए थे. 8 लोग बंदूक धरे मोटरसाइकिल से आए और तीन पुलिस वालों को गोली मार दी. इसके बाद एक वैन पर गोलियां बरसा दीं. इस वैन में 4 पुलिस वाले बैठे थे. तीन पुलिस वालों की वहीं मौत हो गई. बाकी 4 लोगों ने अस्पताल जाते समय दम तोड़ दिया. पुलिस ने आरोपियों का पता बताने पर 50,000 डॉलर का इनाम रखा है. NBC news को इस ग्रुप के एक बंदे ने बताया कि पोलियो वर्कर्स उनके हिटलिस्ट में हैं. वो उन्हें जहां पाएंगे वहां मार डालेंगे. वो पोलियो वैक्सिनेशन के खिलाफ हैं क्योंकि ये इस्लामिक शरिया के खिलाफ है. हमले के बाद पोलियो वर्कर्स ने पोलियो कैम्पेन बंद कर दिया है.
Advertisement
Advertisement









