The Lallantop

बच के रहिए, सैमसंग का ये फोन भी धमाका कर रहा है

बच्चा फोन से खेल रहा था और धुआं निकलने लगा.

Advertisement
post-main-image
सैमसंग गैलेक्सी
सैमसंग फोन के एक यूजर ने बताया कि उसका फोन फुंक गया है. फुंका भी तो ऐसा-वैसा नहीं, आग की लपटों के साथ. सैमसंग का जो फोन फुंका है, वो गैलेक्सी नोट 7 से अलग मॉडल है. इस मॉडल का नाम गैलेक्सी J5 है. हालांकि इस तरह की शिकायतें सैमसंग के गैलेक्सी नोट 7 के लिए दुनिया के अलग-अलग कोने से आई थीं. अब तो वो फोन ही बंद हो गया.
लाम्या बौइर्डेन दक्षिणी फ्रांस के पाव शहर में रहती हैं. और तीन बच्चों की मां है. उन्होंने एसोसिएटेड प्रेस को बताया कि “संडे को हमारे यहां एक फैमिली फंक्शन था. मेरा चार साल का बेटा मेरे फोन से खेल रहा था. मैंने उससे अपना फोन ले लिया. तब मैंने नोटिस किया कि मेरा फोन बहुत ही गर्म हो गया था. और उसके अंदर से धुआं आने लगा था. मुझे ये अजीब लगा. फिर मैंने अपने फोन को घर से बाहर फेंक दिया. दरअसल फोन से धुआं निकलते देख कर मैं घबरा गई थी. और मैंने सीधे फोन उठाया और उसे घर के बाहर फेंक डाला. जब मैंने फोन को बाहर फेंका, उसके तुरंत बाद फोन में आग लग गई और छोटा सा धमाका भी हुआ. मेरे हसबैंड ने बाद में जाकर उस आग को बुझाया.” बौइर्डेन ने बताया कि उन्होंने जून के लास्ट वीक में एक वेबसाइट पर डिस्काउंट ऑफर देखते हुए इस फोन को खरीदा था.
सैमसंग गैलेक्सी J5
सैमसंग गैलेक्सी J5
मोबाइल एनालिस्ट विलियम स्टोफेगा ने बताया कि “फ्रांस में जो घटना हुई है उससे कस्टमर में इस मॉडल को लेकर गलत मैसेज जाएगा. सैमसंग का ये मॉडल गैलेक्सी J5 कुछ महीनों से मार्केट में है. पर बैटरी फायर जैसी घटना की यह पहली शिकायत है. पर आने वाले दिनों में इस तरह की शिकायतें बढ़ सकती है.” साथ ही विलियम स्टोफेगा ने जोड़ा कि “इस तरह के प्रॉब्लम्स की खास वजह लिथियम-ऑयन बैटरीज हैं, जो कि स्मार्टफोन में ही नहीं, बल्कि कंप्यूटर और लैपटॉप में भी इस्तेमाल होती है. और इसे आसानी से ठीक भी नहीं किया जा सकता है. मैन्युफैक्चरिंग डिफेक्ट और बॉडी डैमेज जैसी वजहों से भी शॉर्ट सर्किट, बैटरी का गरम होना, फोन-फायर जैसी दिक्कतें आती हैं.”
साउथ कोरिया की कंपनी सैमसंग ने पूरी दुनिया से लाखों लोगों ने गैलेक्सी नोट 7 के स्मार्टफोन को लौटा दिया है. इसकी वजह है फोन की बैटरी का गर्म हो जाना. फोन में आग लग जाना. ब्लास्ट हो जाना. सैमसंग ने अभी तक इस नई घटना पर कुछ नहीं कहा है.


ये स्टोरी आदित्य प्रकाश ने लिखी है 




क्या आपको भी फोन में ब्लास्ट का डर सताता है? जानिए क्या करें और क्या न करें!
क्या आपको भी फोन में ब्लास्ट का डर सताता है? जानिए क्या करें और क्या न करें!

वायरल वीडियो: फोन ब्लास्ट की वजह से 7 गाड़ियां दगीं, 16 आदमी मरे!

पूरा प्लेन उड़ाने को बस एक सैमसंग गैलेक्सी काफी है

लाइट जाने के बाद चार्जर फोन की बैटरी सुड़ुक जाता है?

नोकिया फोन दुश्मन की गोली खा रहा है, और जान बचा रहा है

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement