The Lallantop

3 साल के बच्चे ने पैंट में पेशाब किया, आंगनवाड़ी हेल्पर ने प्राइवेट पार्ट जला दिया

आरोपी आंगनवाड़ी हेल्पर रश्मि पेशाब करने को लेकर बच्चे को धमकाती थी. घटना के बाद दादी बच्चे को नहला रही थीं, तब खुला राज

Advertisement
post-main-image
प्रतीकात्मक तस्वीर. (इंडिया टुड)

कर्नाटक (Karnataka) में एक आंगनवाड़ी हेल्पर (Anganwadi Helper) को कथित रूप से साढ़े तीन साल के बच्चे के निजी अंगों को जलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पिछले महीने राज्य के तुमाकुरू जिले में हुई इस घटना की जानकारी अब सामने आई है, जिसने लोगों को हिलाकर रख दिया है. रविवार, 4 सितंबर को मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि पीड़ित बच्चे ने अपनी पैंट में पेशाब कर दिया था. इससे आंगनवाड़ी हेल्पर इतनी ज्यादा गुस्सा हुई कि बच्चे के प्राइवेट पार्ट्स को जला दिया. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Anganwadi Helper ने जलाए बच्चे के निजी अंग

दी इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी हेल्पर का नाम रश्मि केपी बताया गया है. 28 वर्षीय रश्मि बेंगलुरू से 128 किलोमीटर दूर तुमाकुरू जिले के गोडेकेरे गांव में बतौर आंगनवाड़ी हेल्पर काम करती थी. स्थानीय पुलिस ने बताया कि पीड़ित बच्चा अपनी पैंट में पेशाब कर देता था. इसे लेकर रश्मि अनुशासन सिखाने के नाम पर उसे धमकाती थी. 

इंडिया टुडे से जुड़े सागाय की रिपोर्ट के मुताबिक बीती 19 अगस्त को बच्चे ने फिर अपनी पैंट में पेशाब कर दिया तो रश्मि ने अपने पास मौजूद छड़ी में आग लगाकर उसे डराने की कोशिश की. इससे घबराकर बच्चा तेजी से खड़ा हुआ तो जलती स्टिक के संपर्क में आ गया.

Advertisement

पुलिस के मुताबिक आंगनवाड़ी हेल्पर की इस हरकत से बच्चे की जांघें और निजी अंग जख्मी हुए हैं. हालांकि पीड़ित की किस्मत अच्छी रही कि उसके अंगों को गंभीर नुकसान नहीं हुआ. बच्चे के साथ हुई इस घटना का तब पता चला जब उसकी दादी उसे नहला रही थी. उसने परिवार के दूसरे सदस्यों को इस बारे में बताया जो बाद में जिले के बाल कल्याण परियोजना अधिकारी जी होनप्पा के पास पहुंचे. 

शिकायत मिलने पर विभाग ने जांच की तो मालूम हुआ कि बच्चे के साथ ये क्रूरता आंगनवाड़ी हेल्पर रश्मि ने बीती 19 अगस्त को थी. ये भी सामने आया कि वो पहले भी उसे पैंट में पेशाब करने को लेकर धमकाती थी. जांच के बाद चाइल्ड डेवलपमेंट डिपार्टमेंट ने रश्मि और एक आंगनवाड़ी वर्कर नागरथनम्मा को कारण बताओ नोटिस भेजा. लेकिन उन्होंने जवाब नहीं दिया तो रश्मि को नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया. वहीं नागरथनम्मा को सस्पेंड किया गया है. पिछले हफ्ते जी होनप्पा ने रश्मि के खिलाफ मामला दर्ज कराया, जिसके बाद उसे शिवमोग्गा जेल भेज दिया गया. उनके खिलाफ जुवेनाइल जस्टिस ऐक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है.

बंदरों ने बच्चा छीना और छत से फेंक दिया, जानें फिर क्या हुआ

Advertisement

Advertisement