The Lallantop

awww वाली फोटू हैं, पापा ने बनाई हैं

फ्रांस के एक आर्टिस्ट और कार्टूनिस्ट बना रहे हैं अपनी बिटिया की बहुत प्यारी तसवीरें

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
मेरे पापा-मम्मी दोनों हमेशा से जॉब करते थे. मेरे छुटपन में मम्मी को उनके स्कूल से छुट्टी मिल पाना बहुत मुश्किल होता था.
अक्सर पापा ही मेरे लिए अपने ऑफिस से छुट्टियां लिया करते थे.
जब मैं स्कूल जाने लगी, मुझे सुबह-सुबह तैयार कर के, मेरी दो चोटियां बना के पापा मुझे स्कूल की ऑटो में बिठा देते थे. फिर जब मैं दोपहर में घर आती थी, पापा गरमा-गरम खाना तैयार रखते थे.
उस वक़्त हमारे घर में मिक्सर ग्राइंडर नही था. पापा सिलबट्टे पर मेरे लिए टमाटर की चटनी पीसते थे. उनको हमारी बातें रिकॉर्ड करने का बहुत शौक था. फिलिप्स के काले से टेप रिकॉर्डर में एक खाली कैसेट लगा कर रिकॉर्डिंग ऑन कर देते थे. हम दोनों खाना खाते थे. मैं स्कूल की सारी बातें एक सुर में बताना शुरू करती थी. वो सुनते थे. हंसते थे. फिर अपने हाथों से मुझे खाना खिलाते थे. ये मेरी शुरूआती यादों में से कुछ सबसे अच्छी यादें हैं. और वो सारी कैसेट्स आज भी पापा की लाइब्रेरी का हिस्सा हैं.
जब मैं ये लिख रही हूं तो ज्यादा ही इमोशनल फील कर रही हूं क्योंकि आज ही मेरे पापा मेरे दिल्ली वाले घर आये हैं.
इन्टरनेट पर भी एक पापा ने सबको खूब इमोशनल कर के रखा हुआ है.
ये हैं फ्रेंच आर्टिस्ट यानिक विसेंटे (Yannick Vicente). एक छोटी सी बिटिया है इनकी. अपनी बच्ची के पापा भी यही हैं और मम्मी भी.
ड्रॉइंग का खूब शौक है. कार्टून्स बनाते हैं. एनीमेटेड करैक्टर्स बनाते हैं. आईडिया आया होगा, चलो अपनी बिटिया का और अपना भी एनीमेशन बनाया जाये. बस, बिटिया का चेहरा देखा और बना डाले.
1. बिटिया ने पूछा, "पापा, मैं दुनिया में कहां से आई? क्या आपने ही मुझे ड्रॉ किया था?" आर्टिस्ट पापा से पूछने वाला सबसे लाज़मी सवाल है ये. और जब बिटिया ये पूछ रही है, पापा उसी की दूसरी फ़ोटो बनाने में लगे हैं.
credit: facebook
credit: facebook



2. "पापा, प्यार का क्या मतलब होता है"
"मेरे लिए प्यार का मतलब तुम हो"
अपनी 4 साल की बिटिया को गले से लगाये पापा से बेहतर ये बात कौन समझ सकता है?
credit: facebook
credit: facebook



3. ये वाली फ़ोटो मेरी पर्सनल फेवरेट है. पापा बिटिया के बाल संवारने की भरपूर कोशिश कर रहे हैं. एक हाथ में बैंड, मुंह में क्लिप, एक हाथ में हेयर ब्रश. बस लगे हुए हैं. और बिटिया खिलखिला कर पापा को यकीन दिला रही है कि उन्होंने बहुत अच्छा काम किया है. "परेशान मत हो पापा, ये हेयर स्टाइल इतना भी बुरा नहीं है."
credit: facebook
credit: facebook



4. पापा बिटिया को गोद में उठाये हवा में उड़ा रहे हैं. बिटिया कहती है, "थैंक यू पापा, मुझे बहुत अच्छा लगता है जब आप मुझे संभाल लेते हैं." पापा मन ही मन में सोचते हैं, "काश तुम ये समझ पाती कि वो तुम हो जिसने मुझे संभाल रखा है."
यानिक ने बहुत कुछ फेस किया होगा. बहुत असफलताएं देखी होंगी. हारे होंगे, किसी को खोया होगा. टूटे होंगे. लेकिन इस सब के बाद उनके पास उनकी बच्ची है. जो उनकी इंस्पिरेशन है. उनको हर वक़्त आगे बढ़ने की हिम्मत देती है. उनको संभाले हुए है.
credit: facebook
credit: facebook



 
 
5. छोटी सी बच्ची, दिन भर खूब धमाचौकड़ी करती होगी. खूब उछलती-कूदती होगी. फिर रात में जब थक कर सोती होगी, तो पापा को अपने पास महसूस कर के बहुत सुकून की नींद आती होगी. और पापा यानिक भी अपनी बच्ची के पास होने की वजह से और मज़बूत महसूस करते होंगे.
credit: facebook
credit: facebook

थैंक यू पापा!

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement