The Lallantop

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री की पत्नी म्यूज़िक वीडियो में दिखेंगी अमिताभ बच्चन के साथ

अमृता फडनवीस पहले भी फिल्मों में गाने गा चुकी हैं.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop

नोट: सुलतान फ़िल्म में सुलतान ने कहा था कि जैसे इंजीनियर की शादी इंजीनियर से होती है, डॉक्टर की शादी डॉक्टर से. वैसे ही पहलवान की शादी पहलवान से ही होगी न? आगे जो भी पढ़ा जाए, इस कथन को ध्यान में रक्खा जाए.

मंगलवार को शूटिंग चल रही थी. बम्बई में. वैसे तो बम्बई में कोई दिन नहीं जाता जब शूटिंग न चल रही हो. लेकिन ये वाली शूटिंग कुछ स्पेशल थी. साउथ मुंबई में ओपेरा हाउस में. अहमद खान और उनकी टीम एक म्यूज़िक वीडियो शूट कर रही थी. म्यूज़िक वीडियो के दो किरदार थे अमिताभ बच्चन और अमृता. अमृता महाराष्ट्र के चीफ़ मिनिस्टर देवेन्द्र फडनवीस की पत्नी हैं. अहमद ने शूट ख़त्म होने के बाद बताया, "ये एक खूबसूरत गाना है. इसका नाम है 'फिर से'. इसमें आप देखेंगे कि अमृता जी एक परफॉर्मिंग आर्ट्स के कॉलेज में दाखिला लेना चाहती हैं. इस कॉलेज के मुखिया अमिताभ बच्चन हैं. इस गाने में इन दोनों के बीच एक कन्वर्सेशन दिखाई गयी है." गाने के वीडियो को भूषण कुमार प्रोड्यूस कर रहे हैं. अमृता ने इससे पहले कुनाल कोहली की फिर से और प्रकाश झा की जय गंगाजल में गाना गाया है. इस बार वो सिर्फ सुनाई ही नहीं दिखाई भी देंगीं. इस गाने को भी उन्होंने ही गाया है. amruta fadnavis and amitabh शूटिंग रात होते-होते ख़त्म हुई. वीडियो एक ऑडिटोरियम में शूट किया जा रहा था. इस ऑडिटोरियम में कई ऐन्टीक सामान रक्खे हुए थे. शूटिंग करते वक़्त ऐसे सामानों का ख़ास ख्याल रखा जा रहा था. क्यूंकि अगर उन्हें कुछ होता तो बिल प्रोड्यूसर साहब के नाम का ही फटता. और फिर चाहे शराब हो या फूलदान, पुराना होता जाता है तो महंगा होता जाता है.

Advertisement
Advertisement