The Lallantop

कॉन्डम और कॉपर-टी बेचेंगे अमिताभ बच्चन!

स्वास्थ्य मंत्रालय ने अमिताभ को फैमिली प्लानिंग का ब्रांड एंबेसडर बनाया है. पुराने गर्भनिरोधक प्रोडक्ट्स रिलॉन्च करने की तैयारी में है

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
"प्यार हुआ इकरार हुआ है" गाते गाते डीलक्स निरोध का ऐड जो शुरू हो जाता था, शायद अब न हो. काहे कि इन सबके प्रचार का ढंग ढर्रा बदल सकता है. अब फैमिली प्लानिंग के ब्रांड एंबेसडर चुने गए हैं अमिताभ बच्चन. सरकारी गर्भनिरोधक अब वही बेचेंगे. स्वास्थ्य मंत्रालय पुराने कॉन्डम और गर्भनिरोधक पिल्स को रिलॉन्च करने की तैयारी में है. उम्मीद है कि ये कैम्पेन 5 अप्रैल को शुरू होगा. बच्चन अमिताभ बहुत चीजों के ब्रांड एंबेसडर हैं. इनक्रेडिबल इंडिया, गुजरात टूरिज्म के तो हैं ही. साथ ही पोलियो दूर भगाने के लिए भी ऐड करते आए हैं. हर बच्चा हर बार वाला. तो वो इन चीजों के छोटे छोटे ऐड्स में दिखाई देंगे. ऐसा स्वास्थ्य मंत्रालय के सीनियर्स ने मीडिया को बताया है. स्वास्थ्य मंत्रालय को समझ में आ गया है. कि भैया बिना कायदे की पैकेजिंग और प्रचार के काम चलेगा नहीं. कामसूत्र और मैनफोर्स जैसे प्राइवेट ब्रांड्स मार्केट पर कब्जा किए बैठे हैं. उनके प्रचार का तरीका नया है और हिसाब पुराना. पुराना माने सेक्स आज का तो है नहीं. सेक्स की टेक्नीक का उघाड़ कर बेच रहे हैं अपने प्रोडक्ट. सरकारी प्रोडक्ट भी इसी तकनीक से बेचे जाएंगे. अभी क्या है कि 60 से 70 परसेंट कॉन्डम तो वेस्ट हो जाता है. उसको गर्भनिरोध के अलावा बहुत कामों में इस्तेमाल किया जाता है. गला कर डामर में डाल उससे रोड बना देते हैं ठेकेदार लोग. अच्छी पैकेजिंग होगी तो वेस्टेज पर रोक लगेगी. सरकार हर साल 1200 करोड़ रुपए फैमिली प्लानिंग प्रोग्राम पर खर्च कर रही है. जरूरत पड़ी तो उसको बढ़ाया जाएगा.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement