अपने बयान में उन्होंने कहा, 'इंडियन एक्सप्रेस ने जिन कंपनियों का मुझसे संबंध बताया है- सी बल्क शिपिंग कंपनी लिमिटेड, लेडी शिपिंग लिमिटेड, ट्रेजर शिपिंग लिमिटेड और ट्रैंप शिपिंग लिमिटिड- मैं उन्हें नहीं जानता. हो सकता है कि मेरे नाम का गलत इस्तेमाल किया गया हो. मैंने अपने सारे टैक्स दिए हैं. विदेश में भी जो कमाया, उस पर टैक्स दिया. मेरी तरफ से विदेश में जो भी पैसा लगाया गया, वह पूरी तरह कानूनसम्मत था. इंडियन एक्सप्रेस की न्यूज रिपोर्ट मेरी तरफ से की गई किसी गैरकानूनी चीज को नहीं दर्शाती है.'पनामा की कंपनी मोसाक फोंसेका के लाखों कागजात दो दिन पहले लीक हो गए थे. मोसाक फोंसेका पर अपनी क्लाएंट्स की मनी लॉन्ड्रिंग और टैक्स चोरी में मदद करने का आरोप है. हालांकि कंपनी ने दावों को खारिज किया. जिससे वहां पैसे के मालिकों की पहचान छिपाने, पैसे का स्रोत छिपाने, काले धन को सफ़ेद बनाने और टैक्स चोरी के कई मामले उजागर हो गए. ये वो नाम हैं, जिन्होंने अपनी दौलत छिपाने के लिए टैक्स हेवन की मदद ली. ये डॉक्यूमेंट्स सबसे पहले जर्मन अखबार जिदोश्त शाइतुंग को मिले, जिसके बाद इंटरनेशनल कॉन्सोरटियम ऑफ इंवेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट्स (ICIJ) के जरिए 100 मीडिया ग्रुप्स के बीच साझा किए गए. इस लिस्ट में करीब 500 से ज्यादा इंडियंस के नाम शामिल हैं.
पनामा में मेरे नाम का गलत यूज किया होगा: अमिताभ
पनामा पेपर्स लीक पर अमिताभ बच्चन की सफाई. कहा मैं उन कंपनियों को जानता ही नहीं.
Advertisement

फोटो - thelallantop
पनामा पेपर्स लीक मामले पर अमिताभ बच्चन का रिएक्शन आ गया है. बुधवार को उन्होंने कहा कि वे उन कंपनियों को नहीं जानते जिनका जिक्र अखबार 'इंडियन एक्सप्रेस' ने अपनी खबर में किया है.
Advertisement













