The Lallantop

'मोदी रिटायर हो रहे हैं', केजरीवाल के दावे पर अमित शाह का जवाब- 'संविधान में नहीं लिखा...'

जेल से बाहर आए Arvind Kejriwal ने कहा कि अगले साल PM Modi 75 साल के हो रहे हैं, वो रिटायर हो जाएंगे.

Advertisement
post-main-image
अमित शाह ने कहा- नरेंद्र मोदी फिर से प्रधानमंत्री बनेंगे और अपना कार्यकाल पूरा करेंगे. (तस्वीर- सोशल मीडिया X)

गृहमंत्री अमित शाह ने शनिवार 11 मई को तेलंगाना में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस किया. इस दौरान उन्होंने 400 पार का नारा देते हुए विपक्षी पार्टियों पर जमकर निशाना साधा. अमित शाह ने अरविंद केजरीवाल के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा नरेंद्र मोदी फिर से प्रधानमंत्री बनेंगे और अपना कार्यकाल पूरा करेंगे. उनका यह बयान अरविंद केजरीवाल के प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद आया. 

Advertisement

अमित शाह ने अरविंद केजरीवाल पर पलटवार करते हुए कहा,

“मैं अरविंद केजरीवाल और इंडी एलायंस को कह देता हूं कि मोदी जी के 75 साल के होने की आपको खुश होने की जरूरत नहीं. बीजेपी के संविधान में नहीं लिखा है कि मोदी जी प्रधानमंत्री नहीं बन सकते. वो फिर प्रधानमंत्री बनेंगे और टर्म पूरा करेंगे.”

Advertisement

मोदी अगले साल अमित शाह को बनाएंगे PM

सीएम केजरीवाल ने शनिवार, 11 मई को आम आदमी पार्टी (AAP) मुख्यालय से प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी. केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा, PM मोदी ये चुनाव जीत गए तो दो महीने में उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बदल दिया जाएगा. उन्होंने आगे कहा कि अगले साल पीएम मोदी 75 साल के हो रहे हैं. केजरीवाल ने दावा करते हुये कहा कि मोदी  17 सितंबर को वो रिटायर हो रहे हैं. PM मोदी अगले साल अमित शाह को PM बनाएंगे. मोदी जी अपने लिए वोट नहीं मांग रहे हैं वो अमित शाह के लिए वोट मांग रहे हैं. 

इस दौरान उन्होंने BJP के तमाम नेताओं पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि PM मोदी देश के सारे नेताओं को खत्म करना चाहते हैं. विपक्ष के सभी नेताओं को जेल भेज देंगे. 

Advertisement

ये भी पढ़ें- 'दो महीने बाद योगी सीएम नहीं रहेंगे, मोदी का प्लान ये है... ' BJP पर CM केजरीवाल ने बहुत बड़ी बात बोल दी

केजरीवाल ने प्रेंस कॉन्फ्रेंस में कहा कि 4 जून के बाद BJP की सरकार नहीं रहेगी. केंद्र में गठबंधन की सरकार बनने जा रही है. आधे राज्यों में हरियाणा, दिल्ली, कर्नाटक, बिहार, यूपी, झारखंड जैसे हर राज्यों में इनकी सीटो की संख्या कम हो रही है. BJP को केवल 220-230 सीटे ही मिल रही है.

वीडियो: कांग्रेसी नेताओं की एंट्री और राहुल गांधी पर क्या बोले अमित शाह?

Advertisement